
बाबाजी न्यूज़ रायपुर ~~ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भारतीय योग संस्थान,रायपुर के समीप के योग केंद्र मिलकर 11 योग केंद्रों में वसंतोत्सव,केंद्र प्रमुख दिवस और गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें गायत्री नगर, र्स्वणभूमि , कटोरा तालाब पार्क,कृष्णा नगर गुड़ियारी, बुढातालाब , आक्सीजोन , भैरव सोसाइटी,आनंद नगर,रिद्धि सिद्धि पार्क,टैगोर नगर,वृंदावन पार्क अवंती विहार आदि योग केंद्रों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही धूम धाम से योग के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही और केंद्रों के योग प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया । सभी योग केंद्रों में गुरूओं के मार्गदर्शन में शानदार आयोजन किया गया। कई केंद्रों में सम्मानित गणमान्य मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया । केंद्रों में संपूर्ण योग साधना जिसमें आसन,प्राणायाम और ध्यान जिसमें तन और मन को स्वस्थ रखने की विद्या से अवगत कराया गया एवं योगाभ्यास के पश्चात देशभक्ति गीतों पर बड़े ही आकर्षक कार्यक्रम हुए । प्रांतीय पदाधिकारी आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री राजेश डागा जी ने सभी केंद्र प्रमुखों को उनके निष्काम सेवा के लिए प्रोत्साहित किया एवं मुकेश सोनी ने योग प्रशिक्षकों को सच्चे राष्ट्र भक्त की संज्ञा दी जो समाज को स्वस्थ और अनुशासित बनाकर राष्ट्र को उन्नतशील बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदेशना मेने,वंदना आहूजा,पिंकी जैन,के आर साहू,नीतू,गायत्री,सपना,प्रभा शर्मा,नीलम,ममता,गीता,जया नवलानी,सरिता,किरण प्रसाद,रिया फतनानी,कंवलजीत कौर ,लता चौधरी, गीताजंली बाग,हर्षपाल जी,विश्वकर्मा, नयना,मनीषा इसरानी,जयंती चंद्रा,सिंटू पटेल,विनोद अग्रवाल,प्रकाश बजाज, का विशेष योगदान रहा ।

– भारतीय योग संस्थान,रायपुर



