Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा
छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा

Prem Soni
Last updated: January 9, 2025 11:26 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

बिलासपुर। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में फुटकर लेने के बहाने आया युवक मैनेजर के केबिन से 50 हजार रुपये ले भागा। इसकी जानकारी होते ही मैनेजर ने युवक को दौड़ाया। इस दौरान युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला।

चोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप के संचालक संजय तुलस्यान ने बताया कि बुधवार सुबह मैनेजर हिरेंद्र ऑफिस में बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए।

 

Contents
  • मैनेजर ने किया युवक का पीछा
  • सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
  • पहले भी हुई है लूट की कोशिश

एक युवक बाइक से उतरकर सीधे ऑफिस की ओर गया। उसने मैनेजर से 500 रुपये का फुटकर मांगा। टेबल के पास ही पेट्रोल की बिक्री के रुपयों का बंडल रखा था। मैनेजर ने दूसरी ओर से फुटकर रुपये निकाले। इसी बीच युवक ने टेबल से 50 हजार रुपयों का बंडल उठा लिया।

मैनेजर ने किया युवक का पीछा

युवक जैसे ही ऑफिस से बाहर निकला मैनेजर को इसकी जानकारी लग गई। वे तत्काल बाहर निकलकर युवक के पीछे गए। इसे देख युवक तेजी से भागकर अपने दोस्त की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले।

इधर, मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी संचालक को दी। इसके बाद घटना की जानकारी कोटा थाने में दी गई। कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

पेट्रोल पंप में चोरी की जानकारी लगते ही कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसमें युवकों की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। इसके बाद पुलिस ने कोटा में लगे अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।

See also  बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

 

 

एक कैमरे में संदेहियों की स्पष्ट तस्वीर मिली है। इसके सहारे पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

पहले भी हुई है लूट की कोशिश

कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में करीब डेढ़ साल पहले बंदूक की नोक पर लूट के प्रयास का मामला सामने आया था। तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा और उनकी टीम ने मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपित को आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था। इधर, बुधवार की सुबह हुई घटना के बाद पुलिस की टीम आसपास के गांव में संदेहियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बढ़ते अपराध के पीछे नशा, दुर्घटना से मौत चिंता का विषय… IG ने बताए 4 एक्शन प्लान
Next Article डेढ़ साल पहले निकली भर्ती पूरी नहीं, 51 नए पदों के लिए निकाले आवेदन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़
एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
5 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 week ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
1 week ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
1 week ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
1 week ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

विक्रांत शर्मा बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago

BTI ग्राउंड मे आयोजित चंद्र जी रात मे शिरकत करने आ रहे है अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार नील रॉकस्टार

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?