Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: डेढ़ साल पहले निकली भर्ती पूरी नहीं, 51 नए पदों के लिए निकाले आवेदन
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > डेढ़ साल पहले निकली भर्ती पूरी नहीं, 51 नए पदों के लिए निकाले आवेदन
छत्तीसगढ़जॉब-एजुकेशन

डेढ़ साल पहले निकली भर्ती पूरी नहीं, 51 नए पदों के लिए निकाले आवेदन

Prem Soni
Last updated: January 9, 2025 11:32 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में डेढ़ वर्ष पहले यानी सितंबर 2023 में निकली प्रोफेसर भर्ती अभी तक पूरी नहीं हुई है। मगर, 51 नए पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछली बार वर्ष 2015 में भी 69 पदों के लिए भर्ती निकली थी।

भर्ती के लिए आवेदन भी मंगवाए गए थे, लेकिन बाद में भर्ती को रद कर दिया गया था। 2023 में निकाली गई भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से अभ्यर्थी चिंतित है। इन पदों के लिए 1,200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक आवेदनों का सत्यापन भी हो चुका है।

 

जल्द ही पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार की तिथियां घोषित की जाएगी। पिछले वर्ष से ये भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 2023 में पहले 49 पदों पर भर्ती होनी थी, तब 400 आवेदन आए थे।

इसके बाद पदों की संख्या बढ़ाकर 60 किया गया, जिसकी वजह से संशोधित विज्ञापन निकाला गया। इससे अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने का मौका मिला, जिसमें लगभग 800 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा हिंदी के लिए आवेदन आए हैं।

26 विषयों के 60 पदों के लिए हो रही भर्ती में 10 प्रोफेसर, 25 एसोसिएट प्रोफेसर और 25 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। बता दें कि पीआरएसयू अध्ययनशाला में 249 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं, जिसमें आधे से ज्यादा पद खाली हैं।

बहुत सारे विभाग अतिथि प्राध्यापकों के भरोसे चल रहे हैं। नियमित प्रोफेसर नहीं होने के कारण दूसरे विभाग के प्रोफेसरों को विभागाध्यक्ष बनाया गया है।

See also  पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव

इन विषयों के लिए होनी है भर्ती

समाज शास्त्र, इतिहास, प्रचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कम्प्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा, अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलासिफी एंड योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फोटोनिक्स, आप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड लेजर टेक्लोलाजी, बायो-साइंस, एमबीए, बायो टेक्नालाजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलाजी, लॉ, रीजनल स्टडीज, जिओलाजी, सेंटर फार बेसिक साइंस, हिन्दी, लाइब्रेरी इन्फारमेशन, स्टेटिस्टिक्स, केमिस्ट्री, साइकोलाजी और एंवायरमेंटल साइंस शामिल है।

Contents
इन विषयों के लिए होनी है भर्ती51 पदों के लिए आवेदन 17 तकमत्स्य निरीक्षक भर्ती भी पूरी नहींटेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा हो गई, लेकिन परिणाम नहीं

51 पदों के लिए आवेदन 17 तक

विश्वविद्यालय की तरफ से 51 पदों में भी नई भर्ती निकाली है। इन पदों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 विषयों के लिए भर्ती हो रही है।

इनमें सबसे ज्यादा 31 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। वहीं, 12 पद एसोसिएट प्रोफेसर और आठ पदों पर प्रोफेसर की भर्ती होना है। इनमें 21 पद अनारक्षित और 30 पद आरक्षित है। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 50 प्रतिशत पद आरक्षित है।

मत्स्य निरीक्षक भर्ती भी पूरी नहीं

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की तरफ से 11 माह पहले निकाली गई मत्स्य निरीक्षक भर्ती पूरी नहीं हो पाई है। जनवरी-फरवरी 2024 में 70 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, लेकिन भर्ती परीक्षा अब तक नहीं हुई है।

बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती में हो रही देरी से अभ्यर्थी परेशान है। व्यापमं की तरफ से 29 सितंबर 2024 को परीक्षा करवाने की तैयारी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की गई।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर का तापमान 40 डिग्री के पार, बिलासपुर ने तोड़ा रिकॉर्ड

इसी तरह लैब अटेंडेंट की परीक्षा के लिए भी युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग से यह भर्ती अक्टूबर 2023 में निकली थी। इसकी परीक्षा भी व्यापमं से होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से प्रस्ताव मिला है। 880 पदों की भर्ती के लिए सात लाख से अधिक फार्म मिले हैं।

 

टेक्नीशियन की भर्ती परीक्षा हो गई, लेकिन परिणाम नहीं

उच्च शिक्षा संचालनालय के तहत लैब टेक्नीशियन की भर्ती होगी। व्यापमं से इसकी परीक्षा अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई। पहले यह परीक्षा भी मत्स्य निरीक्षक के साथ 29 सितंबर को होने वाली थी। लैब टेक्नीशियन का रिजल्ट अटका है।

वहीं, मत्स्य निरीक्षक परीक्षा के लिए तारीख ही तय नहीं है। जानकारों का कहना है कि व्यापमं का नई एजेंसी के साथ करार लगभग हो गया है। फरवरी या मार्च से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 57 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पेट्रोल पंप में 500 के फुटकर लेने आया युवक, 50 हजार रुपये लेकर भागा
Next Article प्रयागराज में होटल बुक कराने वाले रहें सावधान… साइबर ठगों ने बनाई दर्जनों फर्जी वेबसाइट्स, पढ़ें लिस्ट
मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण
छत्तीसगढ़
रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर
छत्तीसगढ़
प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान
छत्तीसगढ़
पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
5 days ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
6 days ago

विराट प्रथम मुखी सम्मेलन संत श्री युधिष्ठिर लाल साहेब अम्मा मीरा देवी संत साईं लालदास मांढर वाली माता के सानिध्य मे होने जा रहा तिल्दा मे

By
Prem Soni
1 week ago

बड़ी खबर — प्रदेश स्तरीय प्रथम मुखी सम्मेलन 2026 का होगा भव्य आयोजन

By
Prem Soni
1 week ago

धमतरी महापौर रामू रोहरा ने माँ वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुई 35 मातृशक्ति महिला दल को दिखाई हरी झंडी, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना व शुभकामनायें दी

By
Prem Soni
2 weeks ago

छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल मे उपाध्यक्ष बनने पर किशोर महानन्द को उनके शुभचिंतको ने दी शुभकामनायें

By
Prem Soni
2 weeks ago

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे लॉन्च हुआ ओप्पो Reno 16 सीरीज 5 G की भव्य लॉन्चिंग

By
Prem Soni
4 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: डेढ़ साल पहले निकली भर्ती पूरी नहीं, 51 नए पदों के लिए निकाले आवेदन
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?