Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में और बिगड़ेगी बात? 800 अफगानों की हिरासत बना बड़ा मुद्दा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > अफगानिस्तान-पाकिस्तान में और बिगड़ेगी बात? 800 अफगानों की हिरासत बना बड़ा मुद्दा
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में और बिगड़ेगी बात? 800 अफगानों की हिरासत बना बड़ा मुद्दा

Prem Soni
Last updated: January 8, 2025 7:16 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

इस्लामाबाद/पेशावर: पिछले कुछ महीनों से बेहद तल्ख चल रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में और कड़वाहट आ सकती है। दरअसल, करीब 800 अफगान नागरिकों को हिरासत में लिए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए इस्लामाबाद में स्थित अफगानिस्तान दूतावास ने दावा किया है कि दस्तावेजों को लेकर अस्पष्टता के कारण ‘मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने और निर्वासित किए जाने’ के चिंताजनक मामले सामने आए हैं। दूतावास के मुताबिक, जिन 800 अफगानों को हिरासत में लिया गया है उनमें वैध वीजा, रजिस्ट्रेशन कार्ड का प्रमाण (POR) और अफगान नागरिक कार्ड (ACC) रखने वाले नागरिक भी शामिल हैं।

Contents
  • पाकिस्तान ने कहा, अवैध आप्रवासियों को कर रहे बाहर
  • मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील
  • 2023 के अंत से वतन वापस भेजे जा रहे अफगान

 

पाकिस्तान ने कहा, अवैध आप्रवासियों को कर रहे बाहर

अफगानिस्तान के दूतावास ने कहा है कि वह अफगान नागरिकों की बेवजह गिरफ्तारी, घर की तलाशी और जबरन वसूली की खबरों को लेकर खासतौर से चिंतित है। दूतावास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम पाकिस्तान सरकार से इन गंभीर चिंताओं का तुरंत हल निकालने की अपील करते हैं।’ दूतावास के दावे पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे सिर्फ अवैध आप्रवासियों को बाहर कर रहे हैं। वैध वीजा, POR और ACC रखने वाले समेत करीब 800 अफगान नागरिकों को इस्लामाबाद में हिरासत में लिए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए दूतावास की पोस्ट में कहा गया है, ‘NOC प्राप्त करने की शर्तों पर स्पष्टता की कमी के कारण मनमाने ढंग से हिरासत और निर्वासन के चिंताजनक मामले सामने आए हैं।’

See also  नाइजीरिया में विद्रोहियों को निशाना बनाकर सेना ने किए भीषण हवाई हमले, कई नागरिकों की हुई मौत

मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्वासित लोगों में से 137 ऐसे हैं जिन्होंने पहले ही अपने वीजा के रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर दिया है, और इनमें अस्थायी SHARP/UNHCR रजिस्ट्रेशन वाले लोग भी शामिल हैं। शार्प यानी सोसाइटी फॉर ह्यूमन राइट्स एंड प्रिज़नर्स एड, पाकिस्तान में UNHCR के साथ काम करता है। इसने कहा, ‘इस तरह हिरासत में लिए जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कई परिवार अलग हो गए हैं, जिनमें से कई अभी भी पाकिस्तान में फंसे हुए हैं।’ अफगानिस्तान की चिंताओं को दूर करने के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हुए दूतावास ने कहा कि संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है। UNHCR और अन्य मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी की गई है।

2023 के अंत से वतन वापस भेजे जा रहे अफगान

वर्ष 2023 के अंत से पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को अपनी अर्थव्यवस्था पर बोझ मानते हुए उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। जुलाई 2024 में, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से उन अफगान शरणार्थियों की स्थिति पर चर्चा की, जो पाकिस्तान द्वारा ‘बिना दस्तावेज वाले विदेशियों’ को वापस भेजने की योजना के बाद अनिश्चितता में थे। शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान शरणार्थियों के बोझ की समस्या को हल करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी दिखाने की अपील की। साथ ही पाकिस्तान ने अफगान तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

See also  पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अदाणी के खिलाफ जांच मामले में भारतीय-अमेरिकी सांसद ने बाइडेन प्रशान को दी चुनौती, पूछे-कई सवाल
Next Article IIT Alumni और टॉपर के हाथों में होगी ISRO की कमान, जानें कहां से पढ़ें हैं नए चेयरमैन वी नारायणन
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

भारत ने पाकिस्तान के 40 से 45 सैनिकों को किया ढेर, PAK Army ने खुद जारी किए अब तक ये 11 नाम

By
Prem Soni
10 months ago

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- ‘ये दोनों देशों के लिए…’

By
Prem Soni
10 months ago

‘सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत’, जानें किसने कही ये बात

By
Prem Soni
10 months ago

भारत-पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट पर चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान: आर्मी कैंट इलाके से भागे पाकिस्तानी फौजी, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

By
Prem Soni
10 months ago

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मचा है हड़कंप, पीएम शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान ने क्यों कहा- भारत पर नहीं करेगा पलटवार, सैन्य ताकत समेत इन फैक्टर्स में भी इंडिया से पीछे है पाक

By
Prem Soni
10 months ago

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में PTI नेत उमर अयूब ने दी भारत को गीदड़भभकी

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: अफगानिस्तान-पाकिस्तान में और बिगड़ेगी बात? 800 अफगानों की हिरासत बना बड़ा मुद्दा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?