सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है गुरु नानक देव जी का जीवन : महेश दरयानी
बाबाजी न्यूज़ रायपुर —- सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा भावना का अनुपम संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने हमेशा जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
महेश दरयानी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की पवित्र वाणी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है। आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करें।
उन्होंने अरदास की कि गुरु नानक देव जी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।


