बाबाजी न्यूज़ रायपुर। राजधानी रायपुर में श्री श्री 1008 सतगुरु साईं किशनपुरी गोस्वामी जी का 36वां वर्षी महोत्सव 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पालकी शोभायात्रा, रक्तदान शिविर और भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
इस पुरे आयोजन मे भारत वर्ष से अनेको गायक आते है तीन दिनों तक होने वाले धार्मिक आयोजन मे अनेको सेवा धारी अपनी सेवा देते है
महोत्सव के पहले दिन 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दुग्ध अभिषेक , ध्वज वंदना, आरती एवं भक्ति संगीत का आयोजन होगा। दोपहर 1:30 बजे से भंडारा रखा गया है। यह कार्यक्रम श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक में आयोजित होगा। वहीं, रात 8 बजे से रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
महोत्सव के दूसरे दिन 22 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे श्री श्री 1008 सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक से प्रारंभ होगी। इसी दिन रात 10 बजे से अग्रसेन धाम, रायपुर में भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे से अग्रसेन धाम, रायपुर में भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों और भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालु गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेंगे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की गई है। इस आयोजन मे कई संत महात्मा व पुरे देश से श्रद्धालु आएंगे जिनके वहां रुकने रहने का निःशुल्क व्यस्था रखी गई 24 घंटे भक्तो के लिए भंडारे की व्यस्था भी रखी गई है
आयोजन कर्ता : श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)।




