बाबाजी न्यूज़ रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पार्षद विनय पंकज निर्मलकर ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
पार्षद विनय पंकज निर्मलकर ने संदेश दिया— “आइए, हम सब मिलकर देश को और महान बनाने का संकल्प लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”
जय हिंद! वंदे मातरम्!



