Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ट्रिपल इंजन की सरकार में ही तालाबंदी जोन -8  अध्यक्ष ने खुद किया अपने ही जोन में ताला बंद, धरने पर बैठे सत्ताधारी पार्षद – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पूछा, निगम चला कौन रहा है? अधिकारी या महापौर?
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > ट्रिपल इंजन की सरकार में ही तालाबंदी जोन -8  अध्यक्ष ने खुद किया अपने ही जोन में ताला बंद, धरने पर बैठे सत्ताधारी पार्षद – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पूछा, निगम चला कौन रहा है? अधिकारी या महापौर?
छत्तीसगढ़

ट्रिपल इंजन की सरकार में ही तालाबंदी जोन -8  अध्यक्ष ने खुद किया अपने ही जोन में ताला बंद, धरने पर बैठे सत्ताधारी पार्षद – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पूछा, निगम चला कौन रहा है? अधिकारी या महापौर?

Prem Soni
Last updated: November 6, 2026 4:08 pm
Prem Soni
54 seconds ago
Share
SHARE

बाबाजी न्यूज़ रायपुर  —  रायपुर नगर निगम में आज एक अभूतपूर्व और शर्मनाक स्थिति देखने को मिली, जब जोन क्रमांक-8 के अध्यक्ष ने स्वयं अपने ही जोन कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दे दिया। सत्ताधारी पार्टी के पार्षद, जिनकी सरकार पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक है, आज अपने ही निगम में अपने ही कामों के लिए धरने पर बैठने को मजबूर हो गए।

इस पर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली को साफ समझा जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी कहा कि :

“क्या इसके पूर्व में रायपुर नगर निगम में कभी ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी? आज जो दुर्गति नगर निगम की हो रही है, वो पहले कभी नहीं हुई। जब सत्ताधारी दल के पार्षदों का ही काम नगर निगम में नहीं हो पा रहा है, तो आप समझ सकते हैं कि नगर निगम में क्या हो रहा है।”

“छोटे-छोटे कामों के लिए आज पार्षदों को जोन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार की महापौर को खुद अपनी ही नगर निगम में सड़क, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष सामान्य सभा बुलानी पड़ रही है। जबकि सरकार उनकी खुद की है – शहर में भी, प्रदेश में भी और देश में भी। इसके बाद भी यदि महापौर को सभा बुलानी पड़े, तो समझ लीजिए नगर निगम की कार्यप्रणाली समझ से परे हो चुकी है।”

“जहां सत्ताधारी दल के पार्षद भी अपने वार्डों के छोटे-छोटे कार्य न होने का रोना रो रहे हैं, वहां आम जनता का क्या हाल होगा? इसके पूर्व में रायपुर नगर निगम की ऐसी स्थिति कभी नहीं रही।”

सबसे बड़ा प्रश्न – निगम चला कौन रहा है?

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि बड़ा प्रश्न यह है कि रायपुर नगर निगम का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है? क्या अधिकारी अपनी मनमानी से नगर निगम चला रहे हैं या महापौर जी चला रही हैं?

आने वाले दिनों में रायपुर नगर निगम में और क्या-क्या देखने को मिलेगा, इसका इंतजार है।

“शायद रायपुर नगर निगम हमारे प्रदेश का इकलौता ऐसा नगर निगम होगा, जहां महापौर जी भी असंतुष्ट हैं, सभी विधायक जी भी असंतुष्ट हैं, सत्ताधारी दल के पार्षद भी असंतुष्ट हैं, और महापौर परिषद (MIC) के सदस्य भी असंतुष्ट हैं।”

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा:

“जब से छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से न जनता खुश है, न व्यापारी खुश है, न कर्मचारी खुश है, न पटवारी खुश है, और न ही किसान खुश है। यह सरकार सिर्फ विज्ञापनों में चल रही है, जमीन पर पूरी व्यवस्था फेल हो चुकी है। जोन में ताला लगना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।”

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मांग की है कि महापौर जी तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करें और बताएं कि जोन अध्यक्ष को अपने ही जोन में ताला क्यों लगाना पड़ा? यदि सत्ताधारी पार्षदों की ही नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की कौन सुनेगा?

See also  बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, डिब्बा पटरी से उतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ के 26 वे राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन, प्रदेश की सुख – समृद्धि के लिए की गई कामना
छत्तीसगढ़ के 26 वे राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलन, प्रदेश की सुख – समृद्धि के लिए की गई कामना
छत्तीसगढ़
युवा कैट का स्वदेशी सन्देश — 21000 मिट्टी के दिये बाटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान
छत्तीसगढ़
CAIT की राष्ट्रीय कार्यसमिति की हुई अहम् बैठक अहमदाबाद मे
छत्तीसगढ़
ट्रिपल इंजन की सरकार में रायपुर निगम 272 करोड़ हक का पैसा अटका महापौर अपने ही मंत्री से पैसा मांगने में नाकाम —  नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर मे श्री श्री 1008 सतगुरु साईं किशनपुरी गोस्वामी जी का 36 वॉ वर्षी महोत्सव 21 से 23 अक्टूबर तक मनाया जायेगा

By
Prem Soni
2 weeks ago

रायपुर के लाडले ने देश मे बढ़ाया रायपुर का मान “इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के विजेता” बने रितेश पाल

By
Prem Soni
1 month ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथो रायपुर की बेटी दीपाक्षा जैन हुई सम्मानित

By
Prem Soni
1 month ago

काश फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया बच्चो को दिखाई गई हनुमान अंश मूवी

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर राजधानी या प्रयोगशाला?  – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
2 months ago

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय

By
Prem Soni
3 months ago

कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

By
Prem Soni
3 months ago

भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर

By
Prem Soni
3 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ट्रिपल इंजन की सरकार में ही तालाबंदी जोन -8  अध्यक्ष ने खुद किया अपने ही जोन में ताला बंद, धरने पर बैठे सत्ताधारी पार्षद – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पूछा, निगम चला कौन रहा है? अधिकारी या महापौर?
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?