अहमदाबाद में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, चेयरमैन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं संरक्षक श्री महेंद्र शाह जी के साथ शामिल हुआ।
बैठक में देश की वर्तमान व्यापारिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मौजूदा व्यवसायों के उन्नयन, आधुनिकीकरण एवं डिजिटलीकरण, व्यापारिक बीमा की आवश्यकता, GST, MDR एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर योजनाएं बनाई गईं साथ ही, Gen Z एवं महिला उद्यमियों को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर उन्हें नए अवसरों से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर व्यापारिक परिवेश के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में CAIT के विभिन्न पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




