रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है। स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 से कांग्रेस के युवा और जुझारू नेता राहुल तिवारी ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। राहुल तिवारी को उनके सामाजिक कार्यों और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के लिए वार्डवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
राहुल तिवारी सन 2006 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने कई आंदोलनों और अभियानों में भाग लिया है। वे युवा कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों और घेराव में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भागीदारी। छात्र संघ चुनावों के लिए आंदोलन और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष। नई दिल्ली में युवा कांग्रेस के “हल्ला बोल” घेराव में हिस्सा लिया। छात्र अधिकारों के लिए आंदोलन करते हुए लाठी-डंडे खाए और जेल यात्रा की।

राहुल तिवारी ने वार्डवासियों के लिए कई प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमें सभी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाना। क्षेत्र के हर नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान।



