Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राजनीति > संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली
राजनीति

संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली

Prem Soni
Last updated: January 21, 2025 6:16 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE
 संसद के बजट सत्र में भी संविधान पर प्रहार ही पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी लड़ाई का मुख्य मुद्दा बनेगा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसके पुख्ता संकेत दे दिए हैं। कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली से कांग्रेस इसकी सियासी सरगर्मी की नए सिरे से शुरूआत करेगी। 
वहीं बजट सत्र से ठीक पहले मध्य प्रदेश के महू में बाबा साहब आंबेडकर की जन्म भूमि पर 27 जनवरी को मेगा रैली के जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा-संघ के कब्जा कर लेने के अपने राजनीतिक विमर्श के दावों को पार्टी धार देगी। 

रैलियों में आएगा पार्टी नेतृत्व

दोनों रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हिस्सा लेगा। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने शीत सत्र के दौरान राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोमवार को इसका साफ संकेत दे दिया।

भागवत को माफी मांगनी चाहिए: जयराम रमेश

जयराम ने कहा, ‘आज महात्मा गांधी का अपमान और आंबेडकर पर हमला कर संविधान के मूल्यों पर आक्रमण हो रहा है। मोहन भागवत को स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए अपने घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान के लिए माफी मांगनी होगी। गृहमंत्री को संसद में आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी के साथ इस्तीफा देना होगा।’ 

27 दिसंबर को स्थगित कर दी गई थी रैली

बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के अगले दिन 27 दिसंबर को प्रस्तावित रैली पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी। करीब 25 दिन बाद पार्टी बेलगावी रैली से अपनी सियासी सक्रियता को फिर से तेज करेगी। 
See also  ‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की गहराती चुनौतियों का मसला तो पार्टी नेता उठाएगा ही मगर संविधान के अस्तित्व को भाजपा-संघ की ओर से चुनौती दिए जाने का सवाल ही मुख्य धुरी में रहेगा। 

अदाणी मामले में सहयोगियों ने खींचे हाथ

विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन की एकजुटता के लिहाज से भी सत्र के दौरान संविधान का विषय कांग्रेस के लिए मुफीद है। अदाणी समूह के खिलाफ जांच के मसले पर कांग्रेस ने पिछले सत्रों के दौरान अपनी आक्रामकता जारी रखी मगर कुछ दिनों तक साथ देने के बाद सहयोगी दलों ने कदम पीछे खींच लिए। 

इसके मद्देनजर कांग्रेस को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। मगर फिलहाल संविधान पर हमले के सवाल पर आईएनडीआईए गठबंधन की राय एक है जो संसद के बीते शीत सत्र में भी नजर आयी। 

संघ-भाजपा पर हमलावर हैं राहुल

संविधान को सियासी सरगर्मी की धुरी बनाए रखने का संकेत पिछले एक हफ्ते के दौरान कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी की पिछले एक हफ्ते में दो कार्यक्रमों के संबोधनों से साफ है। कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के उदघाटन मौके पर राहुल गांधी ने सरकार के नेतृत्व के साथ देश की संस्थाओं पर कब्जा करने को लेकर संघ-भाजपा के खिलाफ तीखे हमले किए। 

संविधान पर जारी रहेगी पक्ष-विपक्ष की लड़ाई

पक्षपाती राज व्यवस्था से लड़ाई के उनके बयानों को लेकर भाजपा ने बेहद आक्रामक पलटवार भी किया। मगर इनसे विचलित नहीं होने का संदेश देते हुए राहुल गांधी ने बीते शनिवार को पटना में संविधान रक्षा पर एक सम्मेलन में संविधान पर खतरा मंडराने का दावा करते हुए संघ-भाजपा के प्रयासों पर प्रहार किया। 

See also  जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बड़ा झटका, YSRCP के बड़े नेता ने लिया राजनीति से संन्यास, छोड़ेंगे सांसदी

पार्टी ने बेलगावी और महू की रैली का केंद्रीय विमर्श संविधान को रखने से भी साफ है कि बजट सत्र के दौरान संविधान पर पक्ष-विपक्ष की सियासी लड़ाई की दूसरी कड़ी दिखाई देगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “मेरी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी और सरकार को बचाना”, डीके शिवकुमार ने ऐसा क्यों कहा?
Next Article ₹10000 का लोन चुकाने में भी छूट रहे हैं लोगों के पसीने, छोटे पर्सनल लोन नहीं चुकाने वालों की संख्या बढ़ी
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

MIC सदस्य अमर गीदवानी का शपथ ग्रहण

By
Prem Soni
11 months ago

Chhattisgarh निकाय चुनाव: देखिए कहां कितनी हुई वोटिंग, नगर निगमों और परिषदों का देखिए वोटिंग परसेंटेज

By
babaji@nimble
1 year ago

CG: कांग्रेस नेताओं की हुई घर वापसी, 18 नेताओं का पार्टी ने निष्कासन किया रद्द, देखिए लिस्ट

By
babaji@nimble
1 year ago

अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम मान, थोड़ी देर में होगी बैठक

By
Prem Soni
1 year ago

चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

By
Prem Soni
1 year ago

‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?