Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CGMSC घोटाला: 660 करोड़ की गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने IAS भीम सिंह को किया तलब, दो घंटे से जारी है पूछताछ
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CGMSC घोटाला: 660 करोड़ की गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने IAS भीम सिंह को किया तलब, दो घंटे से जारी है पूछताछ
छत्तीसगढ़

CGMSC घोटाला: 660 करोड़ की गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने IAS भीम सिंह को किया तलब, दो घंटे से जारी है पूछताछ

Prem Soni
Last updated: March 6, 2025 9:55 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में 660 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। इस मामले में अब तीन आईएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) ने IAS भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और पद्मिनी भोई से पूछताछ के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसके बाद अब इन तीनों अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। आज दोपहर से एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम IAS भीम सिंह से पूछताछ कर रही है, जो पिछले दो घंटे से जारी है।

Contents
लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था भ्रष्टाचारदो साल के ऑडिट में खुली थी पोलस्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के खिलाफ भी दर्ज है मामला

बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को IAS चंद्रकांत वर्मा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी। अधिकारियों से घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

नवपदस्थ आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम में पदभार संभाला

लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था भ्रष्टाचार

बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजकोष को किस तरह से खाली किया है ये महज दो साल की ‘ऑडिट ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट’ में सामने आया था। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक करोड़ों की गड़बड़ी की गई है। इस पूरे मामले को लल्लूराम डॉट कॉम ने उजागर किया था। इस पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था।

See also  भ्रष्टाचार में संलिप्त नेता और अफसर जाएंगे जेल, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

दो साल के ऑडिट में खुली थी पोल

लेखा परीक्षा की टीम की ओर से CGMSC की सप्लाई दवा और उपकरण को लेकर वित्त वर्ष 2022-24 और 2023-24 के दस्तावेज को खंगाला गया तो कंपनी ने बिना बजट आवंटन के 660 करोड़ रुपये की खरीदी की थी, जिसे ऑडिट टीम ने पकड़ लिया था। ऑडिट में पाया गया है कि पिछले दो सालों में आवश्यकता से ज्यादा खरीदे केमिकल और उपकरण को खपाने के चक्कर में नियम कानून को भी दरकिनार किया गया। जिस हॉस्पिटल में जिस केमिकल और मशीन की जरूरत नहीं वहां भी सप्लाई कर दिया गया। प्रदेश के 776 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सप्लाई की गई, जिनमें से 350 से अधिक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे हैं, जिसमें कोई तकनीकी, जनशक्ति और भंडारण सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी। ऑडिट टीम के अनुसार DHS ने स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाओं में बेसलाइन सर्वेक्षण और अंतर विश्लेषण किए बिना ही उपकरणों और रीएजेंट मांग पत्र जारी किया था।

CG : मंत्री रामविचार नेताम को अपशब्द कहने वाले कांग्रेस नेता मो. बक्स गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के खिलाफ भी दर्ज है मामला

ईओडब्ल्यू ने अपनी एफआईआर में स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। एफआईआर में स्वास्थ्य संचालक और सीजीएमएससी की एमडी पर गंभीर टिप्पणी की गई है। इस एफआईआर के बाद यह माना जा रहा है कि जांच की जद में कई आला अफसर आ सकते हैं। चर्चा है कि इस घोटाले में शामिल रहे लोगों की जल्द गिरफ्तारियां होंगी। ईओडब्ल्यू की शुरुआती जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से सरकार को अरबों रुपए की चपत लगाई गई।

See also  CG: बांग्लादेशी चोरों का नेटवर्क ध्वस्त, अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नवपदस्थ आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम में पदभार संभाला
Next Article छत्तीसगढ़ : हमले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति घायल, कांग्रेसियों पर आरोप
जनसेवा की पहचान, जनता का सम्मान श्याम चावला का व्यक्तित्व है विशेष और महान, जन्मदिन की शुभकामनायें के साथ
छत्तीसगढ़
NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़
अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर
छत्तीसगढ़
जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर में किया वृक्षारोपण

By
Prem Soni
1 year ago

9वीं की छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर रहा गांव का युवक, एडिट कर बनाया अश्लील फोटो-वीडियो

By
Prem Soni
1 year ago

CG CRIME : कांग्रेस कार्यकर्ता का अपहरण कर नक्सलियों ने रेता गला

By
Prem Soni
1 year ago

CG : माजदा की ट्रेलर फिर डंपर से हुई जोरदार भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, 3 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल… जानिए पूरा घटनाक्र

By
Prem Soni
1 year ago

रायपुर : जिंदा जला कार ड्राइव कर रहा युवक

By
Prem Soni
1 year ago

TV न्यूज़ चैनल को भारत सरकार की नसीहत, अपने कार्यक्रमों में एयर डिफ़ेंस सायरन बजाना बंद करें

By
Prem Soni
1 year ago

सर्पदंश मुआवजा वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा, वकील, डॉक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला…

By
Prem Soni
1 year ago

वक्फ सुधार जन जागरण संवाद में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CGMSC घोटाला: 660 करोड़ की गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने IAS भीम सिंह को किया तलब, दो घंटे से जारी है पूछताछ
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?