Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, हर कार्य में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, हर कार्य में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, हर कार्य में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Prem Soni
Last updated: March 31, 2025 4:03 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

31 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि 
  • वृष राशि 
  • मिथुन राशि 
  • कर्क राशि 
  • सिंह राशि 
  • कन्या राशि 
  • तुला राशि 
  • वृश्चिक राशि 
  • धनु राशि  
  • मकर राशि 
  • कुंभ राशि 
  • मीन राशि 

सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चेट्रीचंड्र आज, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री करेंगी शोभायात्रा का स्वागत

मेष राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कुछ समय के लिए रुक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आज कार्यों में आपको किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले। छात्र आज अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1
See also  Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी इन 3 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बच्चे आज आपसे अपने जरूरत का सामान लेन को कह सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मां चंद्रघंटा को मीठे का भोग लगाएं, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि 

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। ऑफिस के सहकर्मियों से आपका ताल मेल बना रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

पीएम मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना, बीजेपी नेताओं ने दी विदाई

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर देर तक बात होगी, किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना होगी। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेवजह शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। मां दुर्गा को नारियल चढाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9
See also  सोमवार को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

तुला राशि 

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कारोबार को लेकर जो योजना चल रही थी, उस योजना पर काम शुरू करेंगे। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, समस्याओं का समाधान मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि  

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। घर से बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां चंद्रघंटा का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको बच्चों के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5
See also  Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: रविवार के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

कुंभ राशि 

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द

ही राहत पा लेंगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। बच्चों को उनके पढ़ाई में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ
दिलाएगा। पहले की गई मेहनत का आज अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चेट्रीचंड्र आज, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री करेंगी शोभायात्रा का स्वागत
Next Article शराब की लत छुड़ाने पत्नी ने पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, 3 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Mangalwar Upay: घर को बचाना चाहते हैं नकारात्मकता और बुरी नजर से? मंगलवार के ये 4 उपाय आएंगे आपके बेहद काम

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Aaj Ka Rashifal 31 March 2025: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशि वालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, हर कार्य में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?