Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: तमिल भाषा के लिए अपील, शिकायतों पर गिनाए काम, जानिए तमिलनाडु सरकार को पीएम मोदी ने कैसे घेरा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > तमिल भाषा के लिए अपील, शिकायतों पर गिनाए काम, जानिए तमिलनाडु सरकार को पीएम मोदी ने कैसे घेरा
देश

तमिल भाषा के लिए अपील, शिकायतों पर गिनाए काम, जानिए तमिलनाडु सरकार को पीएम मोदी ने कैसे घेरा

Prem Soni
Last updated: April 6, 2025 12:40 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रामेश्वरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में विशाल जनसमूह के समक्ष प्रदेश के मुखिया एमके स्टालिन से तमिल भाषा को लेकर अपील की है. उन्होंने आग्रह किया कि गरीब बच्चों की सुविधा को ध्यान में रख प्रदेश सरकार मेडिकल कोर्स तमिल भाषा में कराए. उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में 1400 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र हैं. यहां 80 फीसदी डिस्काउंट पर दवाएं मिलती हैं. इससे भी तमिलनाडु के लोगों की 7 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई. देश के नौजवानों को डॉक्टर बनने के लिए विदेश जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. इसके लिए बीते सालों में तमिलनाडु को 11 मेडिकल कॉलेज मिले हैं. अब गरीब से गरीब बेटा-बेटी भी डॉक्टर बन सकते हैं. मैं तमिलनाडु सरकार से कहना चाहता हूं कि वे तमिल भाषा में मेडिकल कोर्स जारी करें, ताकि अंग्रेजी न जानने वाले गरीब परिवार के बेटे-बेटी भी डॉक्टर बन सकें.”

Contents
पीएम मोदी ने गिनाए अपने कामपीएम मोदी ने बताया कहां चल रहे कामपीएम मोदी ने बताया तमिलनाडु को क्या दिया2014 की तुलना में तीन गुना पैसा दियारामनवमी पर ये बोलेभाजपा स्थापना दिवस को याद किया

बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 सहेलियों ने की युवती की पिटाई: फैशन डिजाइनर ने लगाया चाकूबाजी और लुट का आरोप

पीएम मोदी ने गिनाए अपने काम

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हजारों साल पुराने शहर को 21वीं सदी के इंजीनियरिंग चमत्कार से जोड़ा जा रहा है. मैं अपने इंजीनियरों और श्रमिकों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं. यह पुल भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है. इसके नीचे से बड़े जहाज गुजर सकेंगे. इस पर ट्रेनें भी तेजी से चल सकेंगी. नई ट्रेन सेवा से रामेश्वरम से चेन्नई और देश के अन्य हिस्सों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे तमिलनाडु में व्यापार और पर्यटन दोनों को लाभ होगा. युवाओं के लिए नई नौकरियां और अवसर भी पैदा होंगे. बीते 10 वर्षों में, भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है. बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइपलाइन, ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है.

See also  लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का होगा वर्चुअल उद्घाटन, राजनाथ सिंह ने कही ये बात

पीएम मोदी ने बताया कहां चल रहे काम

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं. उत्तर में, जम्मू और कश्मीर में, दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुलों में से एक, चेनाब ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. पश्चिम में, मुंबई में, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु का निर्माण किया गया है. पूर्व में, असम में, आप बोगीबील ब्रिज देख सकते हैं और दक्षिण में, दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक, पंबन ब्रिज का निर्माण किया गया है. आज देश में बहुत तेजी से मेगा परियोजनाओं पर काम हो रहा है. तमिलनाडु विकसित भारत की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

पीएम मोदी ने बताया तमिलनाडु को क्या दिया

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि तमिलनाडु की क्षमता का एहसास होने पर देश का समग्र विकास बेहतर होगा. साल 2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये ही मिलते थे. इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न भी बना रही है. इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है. विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है. मैं मानता हूं, तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी.

2014 की तुलना में तीन गुना पैसा दिया

पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार को पहुंचाई जा रही मदद का जिक्र किया. उन्होंने कहा, बीते दशक में, तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है. तमिलनाडु का बुनियादी ढांचा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पिछले एक दशक में राज्य का रेल बजट सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है. इस महत्वपूर्ण वृद्धि के बावजूद, कुछ लोग बिना किसी औचित्य के शिकायत करना जारी रखते हैं. 2014 से पहले हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते थे. हालांकि, इस साल तमिलनाडु का रेल बजट 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इसके अलावा, भारत सरकार 77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण कर रही है, जिसमें रामेश्वरम का स्टेशन भी शामिल है.

See also  मेरठ केस: किसके पास रहेगी सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी? दादी और नानी पक्ष दोनों कर रहे अपनी दावेदारी

भाजपा स्थापना दिवस पर रायपुर के एकात्म परिसर में ध्वजारोहण

रामनवमी पर ये बोले

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज राम नवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है. भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का अवसर मिला. इस विशेष दिन पर मुझे 8300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को सौंपने का अवसर मिला. ये रेल और सड़क परियोजनाएं तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी. मैं इन परियोजनाओं के लिए तमिलनाडु के अपने भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं.

भाजपा स्थापना दिवस को याद किया

पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कहा कि आज रामनवमी है, रामेश्वरम की पवित्र भूमि है, तो मेरे लिए कुछ भावुक पल भी हैं. आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है. सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं, उसमें भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का परिश्रम है. तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियां मां भारती के जय जयकार के लिए खप गई हैं. मेरे लिए गर्व की बात है कि भाजपा के उस विचार ने, भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज हमें देश की सेवा का अवसर दिया है. आज देश के लोग भाजपा सरकारों का गुड गर्वनेंस देख रहे हैं, राष्ट्रहित में लिए जा रहे निर्णय देख रहे हैं और हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो रहा है.

See also  पाकिस्तान सेना की वर्दी, भारत से नफरत, तहव्वुर राणा से पूछताछ में सामने आईं चौंकाने वाली बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 सहेलियों ने की युवती की पिटाई: फैशन डिजाइनर ने लगाया चाकूबाजी और लुट का आरोप
Next Article Aaj Ka Rashifal 07 April 2025: आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर, वरना घेर सकती हैं ये परेशानियां, पढ़िए दैनिक राशिफल
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
2 months ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
3 months ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
6 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
7 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
7 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
10 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
11 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
11 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: तमिल भाषा के लिए अपील, शिकायतों पर गिनाए काम, जानिए तमिलनाडु सरकार को पीएम मोदी ने कैसे घेरा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?