Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: जम्मू कश्मीर के कुलगाम मे भारतीयों पर आतंकी हमला अत्यंत दुःखद और निंदनीय — डॉ फारुख अब्दुला
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > जम्मू कश्मीर के कुलगाम मे भारतीयों पर आतंकी हमला अत्यंत दुःखद और निंदनीय — डॉ फारुख अब्दुला
देश

जम्मू कश्मीर के कुलगाम मे भारतीयों पर आतंकी हमला अत्यंत दुःखद और निंदनीय — डॉ फारुख अब्दुला

Prem Soni
Last updated: August 2, 2026 1:18 pm
Prem Soni
3 weeks ago
Share
SHARE

कुलगाम आतंकी हमला अत्यंत दुखद और निंदनीय : डॉ. फारुख अब्दुल्ला

मजदूरों पर हमला अमानवीय कृत्य : उमर अब्दुल्ला

हर तरह की मदद करेंगे मृतकों के परिजनों की।धटना क्रम शर्मनाक।शौकत मीर

छत्तीसगढ़ के मृतक मजदूरों के परिवार को मुआवजे के साथ पूरी मदद मिले –शिव ग्वालानी

बाबाजी न्यूज़  रायपुर   — जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर दीपक रात्रे और भूपेंद्र की दुखद मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के लेखक एवं उपन्यासकार शिव ग्वालानी ने जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. फारुख अब्दुल्ला तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष शौकत मीर से दूरभाष पर चर्चा कर मृतक मजदूरों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बातचीत के दौरान डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने इस आतंकवादी हमले को अत्यंत दुखद, कायरतापूर्ण और निंदनीय बताते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी कमाने विभिन्न राज्यों में जाते हैं। ऐसे निर्दोष श्रमिकों पर हमला करना मानवता के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि कुलगाम में ईंट-भट्टों पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे मजदूर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शिव ग्वालानी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है। उन्होंने मृतक दोनों मजदूरों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आर्थिक सहायता से इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, यह केवल मानवीय संवेदना और सहयोग का एक प्रयास है।

See also  कोलकाता के 'राक्षस' को आज मिलेगी सजा! फांसी होगी या उम्रकैद?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष ( प्रोविन्शनल प्रेसिडेंट)शौकत मीर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कश्मीर का प्रत्येक नागरिक इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की घोर निंदा करता है। हम उपराज्यपाल प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाए। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

शिव ग्वालानी ने कहा कि डॉ. फारुख अब्दुल्ला का छत्तीसगढ़ से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अब्दुल्ला ने बातचीत के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मजदूर कहीं भी रोजी-रोटी कमाने जाते हैं, उन पर हमला करना अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य है।

शिव ग्वालानी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार मृतक मजदूरों के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाने की व्यवस्था में भी आवश्यक सहयोग कर रही है।

लेखक एवं उपन्यासकार शिव ग्वालानी ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से समुचित आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
Next Article मित्रता दिवस व सावन के पावन अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी ने सभी सदस्यों के साथ टीला डैम मे मनाई पिकनिक
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़
कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़
भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़
गरिमा गृह ट्रांसजेंडर निवास मे मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी से शिस्टाचार भेट

By
Prem Soni
4 weeks ago

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
7 months ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
7 months ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
10 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
12 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
12 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
1 year ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: जम्मू कश्मीर के कुलगाम मे भारतीयों पर आतंकी हमला अत्यंत दुःखद और निंदनीय — डॉ फारुख अब्दुला
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?