Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा
अंतर्राष्ट्रीय

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा

Prem Soni
Last updated: April 23, 2025 11:08 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इस आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित दुनिया भर के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। सभी देशों आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता जताई है। चलिए आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है।

Contents
  • ‘भारत के साथ है अमेरिका’
  • ‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं’
  • जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
  • ‘यह अस्वीकार्य है’
  • ‘जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा’
  • UAE ने क्या कहा?
  • श्रीलंका ने की निंदा
  • भारत के साथ मजबूती से खड़ा है नेपाल

‘भारत के साथ है अमेरिका’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नें आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत की है। ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला बताया है। ट्रंप ने हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।’’

आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात

See also  एक और धमाके से दहला पाकिस्तान, सुरक्षा बलों की कई बसों में भीषण ब्लास्ट; 90 सैनिकों की मौत

‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की। पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग की बात दोहराई है।

भारत के साथ है इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ‘‘इस बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।’’

जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और भारतीय लोगों के प्रति एकजुटता जताई है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?

पहलगाम में आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। वेंस ने इस जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में हम इस देश की खूबसूरती और इसके लोगों से अभिभूत हैं। हम इस भयावह हमले में लोगों के मारे जाने से शोकाकुल हैं और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’’

See also  पहलगाम आतंकी हमलाः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर संयुक्त राष्ट्र का आया बयान, दोनों देशों से संयम बरतने की अपील

पहलगाम आतंकी हमले के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL को लेकर उठाया बड़ा कदम

‘यह अस्वीकार्य है’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के खिलाफ हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं। गुटेरेस ने पीड़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

‘जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा’

यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि काजा कालास ने भी एक्स पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की। उन्होंने कहा,‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों और भारत के लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। यूरोपीय संघ आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है।’’ जर्मनी के विदेश कार्यालय ने इसे क्रूर हमला करार देते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या का कोई औचित्य नहीं है।

UAE ने क्या कहा?

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। बयान में कहा गया कि यूएई ‘‘इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है।’’

श्रीलंका ने की निंदा

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। एक बयान में कहा गया, ‘‘श्रीलंका जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

See also  ट्रंप की हत्या के लिए जुटाने थे पैसे तो 17 साल के लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप का ही कर दिया कत्ल

भारत के साथ मजबूती से खड़ा है नेपाल

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए हैं। ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।’’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात
Next Article Pahalgam Attack: ‘हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा’, लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी ने दी भावुक विदाई
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

भारत ने पाकिस्तान के 40 से 45 सैनिकों को किया ढेर, PAK Army ने खुद जारी किए अब तक ये 11 नाम

By
Prem Soni
10 months ago

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- ‘ये दोनों देशों के लिए…’

By
Prem Soni
10 months ago

‘सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत’, जानें किसने कही ये बात

By
Prem Soni
10 months ago

भारत-पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट पर चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान: आर्मी कैंट इलाके से भागे पाकिस्तानी फौजी, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

By
Prem Soni
10 months ago

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मचा है हड़कंप, पीएम शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान ने क्यों कहा- भारत पर नहीं करेगा पलटवार, सैन्य ताकत समेत इन फैक्टर्स में भी इंडिया से पीछे है पाक

By
Prem Soni
10 months ago

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में PTI नेत उमर अयूब ने दी भारत को गीदड़भभकी

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?