Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: पहलगाम आतंकी हमलाः शहीद विनय नरवाल की पत्नी से एल्विश यादव का है खास कनेक्शन, बोले- ’31वें कॉल पर…’
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > पहलगाम आतंकी हमलाः शहीद विनय नरवाल की पत्नी से एल्विश यादव का है खास कनेक्शन, बोले- ’31वें कॉल पर…’
देशमनोरंजन

पहलगाम आतंकी हमलाः शहीद विनय नरवाल की पत्नी से एल्विश यादव का है खास कनेक्शन, बोले- ’31वें कॉल पर…’

Prem Soni
Last updated: April 26, 2025 10:13 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। जान गंवाने वालों में से एक नौसेना अधिकारी विनय नरवाल भी थे जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून पर पहलगाम गए थे और यहां आतंकियों द्वारा किए गए हमले में वह शहीद हो गए। अब यूट्यूबर एल्विश यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसमें जान गंवाने वाले विनय नरवाल के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है कि वो विनय की पत्नी हिमांशी को जानते हैं।

Contents
  • एल्विश की क्लासमेट थीं विनय नरवाल की पत्नी
  • एल्विश की अच्छी दोस्त थीं हिमांशी
  • क्या बोले एल्विश यादव?

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, पैसा ना चुका पाने की वजह से झेलनी पड़ी भयंकर बेइज्जती

एल्विश की क्लासमेट थीं विनय नरवाल की पत्नी

एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पहलगाम आतंकी हमले के बारे में बात की और बताया कि हमले में शहीद हुए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी उनकी क्लासमेट थीं। एल्विश ने बताया कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के वीडियो देखे, इसमें हिमांशी हमले की कहानी बयां कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर हिमांशी पर पड़ी और उन्हें उनका चेहरा जाना-पहचाना लगा। इसके बाद उन्होंने हिमांशी का वीडियो दोबारा देखा और उन्हें पहचान लिया।

एल्विश की अच्छी दोस्त थीं हिमांशी

एल्विश ने बताया कि शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी उनके साथ पढ़ती थीं और दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों कॉन्टेक्ट में नहीं थे। ऐसे में उन्हें हिमांशी से सीधे तौर पर बात करना ठीक नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने अपनी एक कॉमन फ्रेंड को हिमांशी को कॉल करने को कहा। उनकी इस दोस्त ने हिमांशी को 30 बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। 31वें कॉल पर हिमांशी ने कॉल रिसीव किया और बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वो बिलकुल सच हैं। उनके पति को गोली मार दी गई, क्योंकि आतंकवादियों ने उनके हिंदू होने की पुष्टि कर ली थी।

See also  अंदर फंसे लोग हैं चुप... सिल्कयारा सुरंग के हीरोज ने तेंलगाना की सुरंग की लड़ाई को बताया मुश्किल

भरत वर्मा वेंटिलेटर सपोर्ट में, गृहमंत्री विजय शर्मा और बीजेपी नेताओं ने जाना हाल चाल

क्या बोले एल्विश यादव?

एल्विश ने हिमांशी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैंने एक बार वीडियो देखा तो समझ ही नहीं आया कि ये हिमांशी है। जब मैंने दोबारा वीडियो देखा तो हैरान रह गया, ये तो हिमांशी है। हमने साथ में ग्रेजुएशन किया है। लेकिन, ग्रेजुएशन के बाद कभी बात नहीं हुई। उसे कॉल करने की मेरी हिम्मत नहीं हुई। उस व्यक्ति से क्या कहता, जिसने अपनी आंखों के सामने अपने पति को मरते देखा हो। मैंने अपनी एक दूसरी दोस्त को कॉल किया, जो हिमांशी के टच में थी। उसने हिमांशी को कई सारे कॉल किए, आखिरकार उसने 31वें कॉल पर जवाब दिया और कि रिपोर्ट सच थी। आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू करने से पहले धर्म पूछा था। ये किसी के भी साथ हो सकता है। ये भयानक है। हमारी प्रार्थनाएं हिमांशी और उन सबके साथ हैं जिन्होंने अपने किसी को इस हमले में खोया है।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, पैसा ना चुका पाने की वजह से झेलनी पड़ी भयंकर बेइज्जती
Next Article पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत, लंदन में अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया गया बेहूदा इशारा; देखें VIDEO
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: पहलगाम आतंकी हमलाः शहीद विनय नरवाल की पत्नी से एल्विश यादव का है खास कनेक्शन, बोले- ’31वें कॉल पर…’
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?