Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG BREAKING: 108 एम्बुलेंस सेवा संचालकों ने IT को सरेंडर किए 30 करोड़ नकद
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CG BREAKING: 108 एम्बुलेंस सेवा संचालकों ने IT को सरेंडर किए 30 करोड़ नकद
छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 108 एम्बुलेंस सेवा संचालकों ने IT को सरेंडर किए 30 करोड़ नकद

Prem Soni
Last updated: February 13, 2025 1:24 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी पकड़ी गई है। इनके संचालकों ने चोरी कबूलते हुए 30 करोड़ रूपए सरेंडर किया है। आयकर टीम ने बुधवार को अवंति विहार सेक्टर-2 स्थित ग्लोबल टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित 108 के ऑफिस के अलावा संचालकों के घर को घेरा था । कंपनी के तीन निदेशकों/संचालक हैं। कार्रवाई के दौरान इनमें से केवल दो जोगेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह ही मिले तीसरे निदेशक अमरेंद्र सिंह नहीं थे। आयकर अफसर दोपहर करीब 12 -1बजे कंपनी के अधिकारी पहुंचे और विभिन्न दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच (सर्वे )शुरू की। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कर चोरी स्वीकारते हुए करीब 30 करोड़ रूपए सरेंडर किए हैं।

यह चोरी कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि में गड़बड़ी कर करते रही है। यह बताया गया है कि हर वर्ष कर्मचारियों को अपनी अन्य फर्मों में अदला बदली कर नई नियुक्ति दर्शाकर अपने फायदे के लिए देनदारी में गड़बड़ी करते रहे हैं। स्थाई कर्मचारी बहुत कम दर्शाए जाते रहे । ऐसा करके फर्म सिंह बंधु आयकर की धारा 80 टीटीएए में गड़बड़ी कर अपना कर देयता चोरी करते रहे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कंपनी ने अपनी स्थापना लागत और खर्चों को अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था, जो कर देनदारी से बचने के लिए फर्जी बिलिंग के तौर पर उपयोग किया जा रहा था। आईटीआर व अन्य रिकार्ड में बड़े पैमाने पर खर्च दिखाकर प्राफिट कम दर्शाने की शिकायत, व आंकलन के बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान सभी संदिग्ध लेन-देन से संबंधित बिल्स की बारीकी से जांच की गई। आश्चर्यजनक रूप से, कंपनी किराए की बिल्डिंग में संचालित होने के बावजूद असामान्य रूप से ऊंचे खर्च दर्शा रही थी। कार्रवाई के दौरान, टीम ने अकाउंट्स डिपार्टमेंट से तीन डेस्कटॉप, चार लैपटॉप की इंट्रियों की गहन जांच की।और कंपनी से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के लगभग पांच मोबाइल फोन जब्त किए।

See also  छत्तीसगढ़ के महापौरो का इंदौर शहर का अवलोकन

जांच में पता चला कि जोगेंद्र सिंह कई कंपनियों में निदेशक के रूप में जुड़े है। इनके कर्मियों को हर वर्ष एक दूसरे में बदलकर देनदारी से बचते रहे। इनकी फर्मों में माँ मदवारानी कोल बेनेफिशिएशन प्राइवेट लिमिटेड, फेसिक फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड, अरंश प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, किंग रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, प्रगति ट्रांसमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड, जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, जय अंबे रोडलाइंस प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड इमरजेंसी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और जय अंबे एक्जिजेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इसी तरह,इनके भाई धर्मेंद्र सिंह अचकन्न क्लोदिंग प्राइवेट लिमिटेड, जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज (आई) प्राइवेट लिमिटेड, जय अंबे रोडलाइंस प्राइवेट लिमिटेड, डिलिजेंस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड इमरजेंसी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, जय अंबे एक्जिजेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और डिलिजेंस हेल्पिंगहैंड फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं।

विभाग ने संकेत दिया है कि इन सभी कंपनियों की गहन जांच की जाएगी ताकि विभिन्न इकाइयों के जरिए कर चोरी के किसी संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। आयकर विभाग की असेसमेंट विंग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा, च्च्इस स्तर के सर्वे आने वाले महीनों में और तेज किए जाएंगे ताकि कड़े कर अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके और चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।ज्ज् विभाग अब फॉरेंसिक ऑडिट और मूल्यांकन विशेषज्ञों की मदद से वित्तीय अनियमितताओं को समाप्त करने और महत्वपूर्ण

क्षेत्रों में राजस्व चोरी पर नजर रखने की रणनीति अपना रहा है। यह सर्वे मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीआईटी) अपर्णा करन और प्रधान आयकर आयुक्त (पीसीआईटी) प्रदीप हेडाउ की निगरानी में संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार और उप आयुक्त राहुल मिश्रा ने 20 कर जांचकर्ताओं और छह सशस्त्र पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कार्रवाई पूरी की। कम वेतन ईपीएफ में गड़बड़ी को लेकर कर्मी आंदोलन कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस फर्म के ड्राइवर, पैरा मेडिकल स्टाफ कम वेतन भत्ते, ईपीएफ कटौती को लेकर कई बार हड़ताल आंदोलन कर चुका है । कुछ शिकायतें कम एंबूलेंस और अधिक डीजल खत्म की भी है।

See also  नक्सल इलाके में रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ CAF का जवान, ढूंढने के लिए पत्नी ने लगाई मदद की गुहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Raipur Crime News : पुलिस ने 30 घंटे में 60 लाख की डकैती का किया खुलासा : पीड़ित की बहन निकली मास्टरमाइंड… जानिए 6 महीने पहले कैसे बनी थी योजना ?
Next Article Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: माता लक्ष्मी खुशियों से भरेंगी इन 3 राशियों की झोली, खुशखबरी मिलने की भी हैं योग, पढ़ें आज का राशिफल
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
5 days ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
5 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 week ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
1 week ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
1 week ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
1 week ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

विक्रांत शर्मा बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG BREAKING: 108 एम्बुलेंस सेवा संचालकों ने IT को सरेंडर किए 30 करोड़ नकद
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?