Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Raipur Crime News : पुलिस ने 30 घंटे में 60 लाख की डकैती का किया खुलासा : पीड़ित की बहन निकली मास्टरमाइंड… जानिए 6 महीने पहले कैसे बनी थी योजना ?
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > Raipur Crime News : पुलिस ने 30 घंटे में 60 लाख की डकैती का किया खुलासा : पीड़ित की बहन निकली मास्टरमाइंड… जानिए 6 महीने पहले कैसे बनी थी योजना ?
क्राइमछत्तीसगढ़

Raipur Crime News : पुलिस ने 30 घंटे में 60 लाख की डकैती का किया खुलासा : पीड़ित की बहन निकली मास्टरमाइंड… जानिए 6 महीने पहले कैसे बनी थी योजना ?

Prem Soni
Last updated: February 13, 2025 1:00 pm
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बीच हुई दिनदहाड़े डकैती की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने नागपुर के दो अंतर्राज्यीय बदमाशों और एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 59.50 लाख रुपये नगद, सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई दो कार जब्त की है. आरोपियों ने बिना नंबर की रिज्ड कार में सवार होकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने किया है. साथ ही आईजी ने जांच टीम को 30,000 रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की है.

प्रार्थी की बहन नेहा त्रिपाठी डीएसपी की बेटी राजनांदगांव निवासी है, जो पूरे डकैती के वारदात की मास्टरमाइंड है. उसने अपने मित्र BSF के रिटायर्ड सूबेदार मेजर ए. सोम शेखर के साथ मिलकर डकैती की प्लानिंग की थी. पुलिस जांच में पता चला कि ए. सोम शेखर, जो बीएसएफ से 2011 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर जमीन दलाली और एनजीओ से जुड़ा था, प्रार्थी के परिवार से परिचित भी था. उसे घर में रखे पैसे की जानकारी पीड़ित की बहन ने दे रखी थी. उसने अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई. इस योजना में देवलाल और कमलेश ने अन्य अपराधियों को शामिल किया, जिनमें अजय ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी, शाहिद पठान, पिंटू सारवान और मनुराज मौर्य शामिल थे. इस पूरी वारदात को महिला डकैत लीड कर रही थी. आरोपियों ने लगातार रेकी की और फिर 11 फरवरी को योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया.

See also  कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, महिला नक्सली ढेर, पुलिस का दावा – मुठभेड़ में कई बड़े माओवादी लीडर मारे गए

प्रार्थी मनोहरण वेलू, जो अनुपम नगर में अपनी बहनों के साथ किराए के मकान में रहता है, उन्होंने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे के बीच प्रार्थी अपनी दोनों बहनों के साथ घर में था. इसी दौरान दो व्यक्ति फौजी वर्दी में घर के अंदर आए जिनके चेहरे रुमाल से ढके हुए थे. उन्होंने प्रार्थी से कहा कि कोई शिकायत की है या नहीं, इसी पर बातचीत करने आए हैं. बातचीत के दौरान, एक अन्य व्यक्ति, जिसने डार्क नीले रंग की पैंट पहन रखी थी और चेहरा रुमाल से ढका हुआ था, घर में प्रवेश कर गया. तभी एक वर्दीधारी व्यक्ति प्रार्थी के साथ धक्का-मुक्की कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद, वर्दीधारी व्यक्ति घर के अंदर से एक सफेद तौलिया लाया और उसके पैर बांध दिए, जबकि बिना वर्दी वाले व्यक्ति ने अपने साथ लाए सफेद रंग के टेप से उसके हाथ बांधकर मुंह पर भी टेप चिपका दिया. इसके बाद वर्दीधारी व्यक्ति ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर धमकी दी कि यदि उसने आवाज निकाली तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इसी दौरान एक अन्य नकाबपोश पुरुष और पीले रंग का सलवार पहनी एक महिला, जिनका चेहरा रुमाल से ढका हुआ था, घर के अंदर आए और प्रार्थी की बहनों के कमरे में चले गए. कुछ देर बाद, सभी पांचों आरोपी घर से बाहर निकल गए और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी. जब गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आई, तो प्रार्थी को उनके चले जाने का एहसास हुआ. इसके बाद उसने किसी तरह अपने हाथों में बंधे टेप को निकाला, फिर मुंह और पैरों से भी टेप और तौलिया हटाया. वहीं बगल के कमरे में जाकर उसने अपनी रंजनी के मुंह और हाथों में लगे टेप को भी खोला. रंजनी ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुंह और हाथों में टेप लगाया और उसकी बाईं भुजा में एक बार इंजेक्शन लगाया. इसके बाद उसने बिस्तर के अंदर रखे गुलाबी रंग के बैग में रखे 60 लाख रुपये और काले रंग के बैग में रखे 5 लाख रुपये लूट लिए.

See also  आज रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रजत जयंती समारोह में लेंगी भाग

वहीं दूसरी बहन प्रेमा ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसकी दाहिनी भुजा में दो बार इंजेक्शन लगाया. इसके अलावा एक महिला ने उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और अलमारी से दो सोने की चेन और 25,000 रुपये नकद निकाल लिए. साथ ही प्रेमा और रंजनी के तीन मोबाइल फोन भी लूट लिए गए.

इस तरह चार नकाबपोश पुरुषों और एक नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर प्रार्थी और उसकी बहनों को पिस्टल की धमकी देकर कुल 65,25,000 रुपये नकद, तीन सोने की चेन (करीब 6 तोला) और तीन मोबाइल फोन लूट लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 66,00,000 रुपये आंकी गई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 331(5), 123, 351(3) बीएनएस, 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

डकैती की घटना के तुरंत बाद रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष टीमों का गठन किया. इस टीम में ACCU की कुल 10 अलग-अलग टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के भागने की दिशा का पता लगाया. इस दौरान नाम न छापने कि शर्त पर रायपुर शहर के दो नागरिकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संदेहियों के प्रति पुलिस टीम को बड़ी लीड दी थी. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच टीम ने राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदाबाजार और रायपुर में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

See also  दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक

जानकारी के मुताबिक ACCU एडिशनल एसपी संदीप मित्तल के नेतृत्व में टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव टीम ने देर रात तक कैंप किया. इस दौरान बेहद ही बारीकी से शातिर आरोपियों की पतासाजी की गई. संदीप मित्तल के साथ पूरी टीम ने आरोपियों को चारो ओर घेरकर आरोपियों को धरदबोचा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डॉक्टर पूजा चौरसिया हत्याकांड : हाई कोर्ट ने केस का निपटारा करने दिया चार महीने का समय…
Next Article CG BREAKING: 108 एम्बुलेंस सेवा संचालकों ने IT को सरेंडर किए 30 करोड़ नकद
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
2 months ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Raipur Crime News : पुलिस ने 30 घंटे में 60 लाख की डकैती का किया खुलासा : पीड़ित की बहन निकली मास्टरमाइंड… जानिए 6 महीने पहले कैसे बनी थी योजना ?
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?