बाबाजी न्यूज़ रायपुर == राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 द्वारा चेतन–मनीषा तारवानी का सम्मान
रायपुर। राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 रायपुर जिसका आज होटल किंग्सवे मे लक्ष्मी नारायण सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसकी संस्थापक अध्यक्ष डॉ सपना कुकरेजा है सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सिंधी मंच द्वारा आयोजित भव्य “लक्ष्मी नारायण सम्मान समारोह” में चेतन तारवानी एवं मनीषा तारवानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दोनों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम
समारोह का आयोजन आकर्षक साज-सज्जा एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि चेतन तारवानी एवं मनीषा तारवानी ने समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामुदायिक उत्थान में सराहनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित दंपति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



