Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: “सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ”
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > “सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ”
छत्तीसगढ़

“सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ”

Prem Soni
Last updated: March 17, 2026 12:51 pm
Prem Soni
2 months ago
Share
SHARE

बाबाजी न्यूज़ रायपुर  — सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च होटल बेबीलोन कैपिटल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस से अधिकारीअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला जी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सतीश ठाकुर जी, रेड क्रॉस सोसाइटी से सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे जी, सी पी आर प्रशिक्षक डॉ. वैभव शर्मा जी एवं उनकी पूरी टीम, यातायात प्रशिक्षक श्री टी के लाल भोई जी, होटल बेबीलोन कैपिटल के मालिक श्री परमजीत सिंग जी, संस्था के चेयरमैन डॉ. संदीप धूप्पड़ जी, डायरेक्टर श्री केशव राव जी, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमति निधि अग्रवाल जी, डिप्टी डायरेक्टर सुश्री मैत्री व्यास जी, रोड सेफ्टी क्लब के नवनियुक्त रायपुर के अध्यक्ष श्री इकबाल खान जी, दुर्ग के अध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंग जी एवं अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एम्बुलेंस को तुरंत सूचना देने और समय पर सहायता उपलब्ध कराने के बारे में भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।
इसी अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब का भी शुभारंभ किया गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना, समय-समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सुरक्षित भव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी से यातायात नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और अनेक अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। इस अवसर पर जिन लोगों ने सड़क दुर्घटना में किसी की मदद की या जान बचाई उनको सुपर हीरो सम्मान से सम्मानित भी किया गया।संस्था के चेयरमैन डॉ. संदीप धूप्पड़ जी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रोड सेफ्टी क्लब में जुड़ने की अपील की और डायरेक्टर श्री केशव राव जी ने अंत में सभी को धन्यवाद अर्पण करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का अनुरोध किया।

See also  CG News : धधकती आग में चलकर अनोखा प्रदर्शन, अब इच्छामृत्यु की मांग कर रहे बीएड सहायक शिक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लक्ष्मी नारायण सम्मान से सम्मानित हुए CA चेतन तारवानी व मनीषा तारवानी
Next Article चेट्रीचंद्र महोत्सव का आगाज हो चूका है इस बार बड़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा
अकाल पूरख की फ़ौज छत्तीसगढ़ मे प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा
छत्तीसगढ़
सुनील रंगलानी व परवेज अंसारी को संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे मिली अहम् जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़
मचा रायपुर मे पानी के लिए हाहा कार पानी बेचने वाले हुए मालामाल
छत्तीसगढ़
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन

By
Prem Soni
3 weeks ago

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी

By
Prem Soni
4 weeks ago

सिंधी भाषा दिवस के खास मौके पर सिंधी तम्बोला का आयोजन ले अंतानी के साथ

By
Prem Soni
4 weeks ago

सिंधीयत रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सामाजिक संस्था “सहयोग ” द्वारा

By
Prem Soni
4 weeks ago

Apollo डिअग्नोसटिक्स मे बेहतर सुविधाएं

By
Prem Soni
1 month ago

भव्य “प्रथम सिन्धु कुम्भ यात्रा 2026 ” का आयोजन — लेह लद्दाख मे ऐतिहासिक सिन्धु दर्शन यात्रा

By
Prem Soni
1 month ago

सर्व सम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष सुदर्शन सेवा समाज संस्था का, श्री राजेश कृष्णानी को मिला नया दायित्व

By
Prem Soni
1 month ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: “सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ”
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?