चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर, रजि.न.5934
चेट्रीचंड्र महोत्सव- 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व दिनांक 17/03/2026
दुल्हन की तरह सजा लाखेनगर मैदान
शोभायात्रा पर लगी अटकलों पर लगा विराम
जनहित में बरसों से चले आ रहे जय स्तम्भ चौक का मोह त्यागना पड़ा
रायपुर।।चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति,सिन्धी समाज रायपुर, के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने आज सिंधी धर्मशाला लाखेनगर में सम्पन्न हुई बैठक उपरांत बहुप्रतीक्षित प्रेस वार्ता जारी कर खुलासा किया,सिंधी समाज 59वर्षों से चेट्रीचंड्र महोत्सव मनाते आ रहा है।। समाज के एक वर्ग में जय स्तम्भ के प्रति जो विशेष लगाव था,अब उनने भी प्रशासन को सहयोग करने की दिशा में मंजू ममता के पास अपने स्वागत पंडाल लगाने की स्वीकृति दे दी है।।
दरअसल जहां जनहित की बात आती है, चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति की मुख्य टीम वरिष्ठ मुखी मनूमल,डा भीमनदास बजाज, दीपक कृपलानी, महेश पृथवानी, दिनेश आनंद अठवानी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित में काम करने को उचित समझते हैं।।सच तो यह है,कि “सिंधी समाज नगर में अव्यवस्था का कारण नहीं बनना चाहता।।”
शोभायात्रा का मार्ग पूर्व की तरह लाखेनगर- पुरानी बस्ती- कंकाली पारा-तात्यापारा चौक- बढ़ई पारा- रामसागर पारा-राठौर चौक-संजय गांधी चौक-(रात 9बजे के बाद,जब दुकानें बंद हो जाती हैं) गुरूनानक चौक-एम जी रोड-मंजू ममता होटल पर आकर शोभायात्रा सम्पन्न करने का निर्णय लिया है।।जहां से बगैर किसी बाजे गाजे के एमजी रोड होकर लाखेनगर को झांकियां रवाना की जाएंगी।।जिसका “रायपुर के प्रथम पोलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला व अधिकारी गण ने स्वागत किया है, व समाज की खुले मन से सराहना की है।।”
समिति के शोभायात्रा संचालक प्रमुख बलराम मंधानी,शंकर बजाज, मनीष वाधवानी, गोलू केसवानी,गब्बर डेंगवानी,अशोक कुकरेजा,दीपक डोडवानी, के अनुसार शोभायात्रा के मार्ग के तयशुदा होने के बाद झांकियों की तैयारी कम समय में पूरी की जाएगी।।किंतु शोभायात्रा की भव्यता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की जाएगी।।
वहीं भंडारा व्यवस्था को सुचारू रूप से अनवरत चलाने का जिम्मा राजू तारवानी- विकी बजाज- ओमप्रकाश सोनेजा व टीम ने उठाया है।।
वहीं शोभायात्रा के साथ-साथ रोड पर सफाई का जिम्मा लगातार 10वें वर्ष भी सामाजिक संस्था “बढ़ते कदम” ने ली है।।
सिंधी समाज रायपुर के सभी पंचायतों के मुखीगण ने एक स्वर में कहा है,उक्त अवसर पर सभी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें व शोभायात्रा की शान बड़ाएं।।
प्रवक्ता:चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति,सिंधी समाज रायपुर,
दिनेश आनंद अठवानी मो.7879311110,9340282830



