रायपुर, 14 अप्रैल 2025। चेट्रीचंड्र एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सुदर्शन समाज सेवा संस्था द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
मुर्शिदाबाद हिंसा: जाफराबाद में हिंदुओं के ज्यादातर दुकान-मकान जले, मंदिर भी तहस-नहस
संस्था द्वारा नियमानुसार की गई प्रक्रिया के तहत देवराज गुरनानी को संरक्षक, दीपक ऐशानी को संरक्षक, दीपक केवलानी को अध्यक्ष, अजय बजाज को महासचिव तथा राजेश कृष्णानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मेयर मीनल चौबे ने दिए निर्देश, सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को 24 घण्टे के भीतर ढके
इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में मोहन जुमरानी, दर्शन अठवानी, पी. एल. राजेश, हरिराम सावलानी, हरिश पेशवानी, राजकुमार मंज़र, प्रेम सोनी, नानक अंदानी, संतोष बजाज आदि को शामिल किया गया।
संस्था वर्तमान में मैरिज ब्यूरो सहित विभिन्न सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रूप से कार्यरत है और समाजहित में समय-समय पर आयोजन करती रहती है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


