Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात
देशमनोरंजन

आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात

Prem Soni
Last updated: April 23, 2025 10:55 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सिर्फ भारत को ही नहीं दुनियाभर को दहला दिया है। इस हमले को लेकर बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में भी नाराजगी है। सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार तक, कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों की इस कायराना हरकत को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। कई टीवी स्टार्स ने भी इस हमले को लेकर गुस्सा जाहिर किया।  दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी अपने पति शोएब इब्राहिम और परिवार के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रही थीं। कपल को जैसे ही इस हमले का पता चला, वो चिंतित हो उठे और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह ठीक हैं सुरक्षित हैं।

Contents
  • शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट
  • दीपिका-शोएब मना रहे थे छुट्टियां
  • पहलगाम में क्या हुआ?

पहलगाम आतंकी हमले के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL को लेकर उठाया बड़ा कदम

शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट

दीपिका और शोएब ने पहलगाम की बैसारन घाटी में हुए भयानक आतंकवादी हमले के बाद बताया कि वे सुरक्षित हैं। पोस्ट शेयर करते हुए शोएब इब्राहिम ने लिखा- ‘नमस्कार दोस्तों, आप सभी हमारी सेफ्टी के लिए चिंतित थे… हम सब सुरक्षित हैं ठीक हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए और हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए… आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।’

दीपिका-शोएब मना रहे थे छुट्टियां

दीपिका और शोएब के फैंस उन्हें लेकर इसलिए भी परेशान थे, क्योंकि टीवी का ये स्टार कपल लगातार सोशल मीडिया पर वादियों से अपनी तस्वीरें-वीडियो पोस्ट कर रहा था। हाल ही में दोनों ने पहलगाम की सैर का भी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खूबसूरत वादियों की झलक दिखाते दिखे। ऐसे में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दीपिका-शोएब के फैंस चिंतित हो उठे। कई ने कपल के पोस्ट्स पर कमेंट करते हुए उनके हाल के बारे में जानना चाहा।

See also  'औकात नहीं है...', मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल

CG: विस अध्यक्ष रमन सिंह बोले- आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हत्या की, ये भारत की एकता और अखंडता पर हमला है

पहलगाम में क्या हुआ?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया गया। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों ने हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अब भी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों में भारतीय मूल के 2 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। दोपहर 2.30 बजे 2-3 की संख्या में आतंकी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड देखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स आतंकी हमले से देशभर में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पहलगाम आतंकी हमले के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL को लेकर उठाया बड़ा कदम
Next Article पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़
एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?