Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राशिफल > Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी
राशिफल

Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Prem Soni
Last updated: April 3, 2025 6:07 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

Ram Navami 2025: राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रीराम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। साल 2025 में राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राम जी की पूजा करने के साथ ही आप कुछ उपाय करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Contents
  • राम नवमी पर शुभ योग
  • राम नाम का जाप
  • राम जी को अर्पित करें वस्त्र 
  • हनुमान जी की पूजा
  • दान-पुण्य करें
  • जल में तुलसी डालकर स्नान करें
  • संतान प्राप्ति के लिए उपाय 
  • शिव मंत्र का जप 

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा में होगी अग्नि परीक्षा, जानिए क्या है नंबर गेम

राम नवमी पर शुभ योग

राम नवमी के दिन इस बार कई शुभ योग भी बनने जा रहे है। इस दिन रविवार है और पुष्य नक्षत्र भी है ऐसे में रवि पुष्य नामक शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है जिसमें पूजा आराधना और उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सुलक्ष्मी योग, बुधादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी राम नवमी के दिन विद्यमान रहेंगे।

राम नवमी के दिन आपको भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है। राम जी की पूजा करने के बाद कुछ उपाय आपको करने चाहिए, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आ सकती है।

See also  Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, देखिए लिस्ट

राम नाम का जाप

रामनवमी के दिन आपको राम जी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ श्रीरामाय नमः’ या ‘जय श्री राम’ मंत्र का भी आप कम से कम 108 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।

राम जी को अर्पित करें वस्त्र 

इस दिन आपको राम जी की पूजा के साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बलौदाबाजार हिंसा केस: देवेंद्र यादव समेत 7 पर आरोप तय, कोर्ट में ट्रायल शुरू; गवाहों के बयान होंगे दर्ज

हनुमान जी की पूजा

प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना से इस दिन विशेष फल मिलता है। आप इस दिन हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपको श्रीराम और हनुमान दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न-बाधाओं का अंत होता है।

दान-पुण्य करें

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और पवित्र दिनों पर दान करने से इसका फल और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए राम नवमी के दिन आपको जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कपूर, जल कलश, घंटी, ध्वज, दीप और धन आदि दान करना चाहिए। दान करने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

जल में तुलसी डालकर स्नान करें

राम नवमी के दिन आपको जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पाप कर्मों से तो आपको मुक्ति मिलती ही है साथ ही आरोग्य भी आप प्राप्त करते हैं।

See also  Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 

जो दंपत्ति योग्य संतान की प्राप्ति करना चाहते हैं उन्हें राम नवमी के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधकर उसे माता सीता और श्रीराम को अर्पित करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आपकी मनोकामना को पूरा करता है।

शिव मंत्र का जप 

भगवान राम शिव के और शिव राम के उपासक माने जाते हैं। ऐसे में राम नवमी के दिन राम जी की पूजा के साथ ही आपको भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। इस दिन अगर आप 108 बार शिव जी के मंत्र- ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते हैं तो आपको धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा में होगी अग्नि परीक्षा, जानिए क्या है नंबर गेम
Next Article CG Crime : चोरों ने पुलिसकर्मी के घर डाला डाका, लाखों के जेवरात समेत चुराए AK-47 और 90 जिंदा कारतूस…
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Mangalwar Upay: घर को बचाना चाहते हैं नकारात्मकता और बुरी नजर से? मंगलवार के ये 4 उपाय आएंगे आपके बेहद काम

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?