Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: प्‍लेटफार्म नंबर 14-15 की सीढ़ियां, पैर फिसला… रेलवे अधिकारी ने बताया आखिर NDLS पर कैसे मची भगदड़?
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > प्‍लेटफार्म नंबर 14-15 की सीढ़ियां, पैर फिसला… रेलवे अधिकारी ने बताया आखिर NDLS पर कैसे मची भगदड़?
देश

प्‍लेटफार्म नंबर 14-15 की सीढ़ियां, पैर फिसला… रेलवे अधिकारी ने बताया आखिर NDLS पर कैसे मची भगदड़?

Prem Soni
Last updated: February 16, 2025 6:12 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर भगदड़ की शुरुआत 14 और 15 नंबर प्‍लेटफॉर्म के लिए आने वाली सीढ़ियों पर हुई थी. भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि भगदड़ की शुरुआत 14 और 15 नंबर प्‍लेटफॉर्म के लिए आने वाली सीढ़ियों पर एक शख्‍स का पैर फिसलने से हुई थी. रेलवे स्‍टेशन के एक दुकानदार ने भी बताया कि सबसे ज्‍यादा भीड़ फुटओवर ब्रिज पर थी और वहीं पर हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई.

Contents
  • पैर फिसला और गिरने लगे लोग…
  • रेल मंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक!

महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

पैर फिसला और गिरने लगे लोग…

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, ‘नई दिल्‍ली के प्लेटफार्म संख्‍या 14 पर पटना की ओर जाने वाली ट्रेन मगध एक्‍सप्रेस  खड़ी थी और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन उत्‍तर संपर्क क्रांति लगी हुई थी. फुट ओवर ब्रिज पर काफी संख्‍या में लोग थे, तभी 14 और 15 नंबर प्‍लेटफॉर्म के लिए आने वाली सीढ़ियों से एक व्यक्ति का पैर फिसल गया, जिसकी वजह से उनके पीछे के कई यात्री इसकी चपेट में गए गए और ये दुखद घटना घटित हुई. इस हादसे की उच्‍च स्‍तरीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है. जिसके कारण पूरी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई…जांच कमेटी मामले की जांच कर रही है.’

See also  दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल

रेल मंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक!

इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद यह बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में रेल मंत्री को पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस बैठक में पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी, घटना के घटित होने के क्रम और समय-सारिणी की जानकारी दी जाएगी. रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी बैठक के दौरान वैष्णव को सभी घटनाओं की पूरी जानकारी और घटनाक्रम पर विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे. बैठक में अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि परिस्थितियां कैसी थीं, क्या कदम उठाए गए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, मंत्रालय के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की गहन जांच के परिणामों पर भी चर्चा की जा सकती है.

हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पोस्ट में संवेदना व्यक्त की थी. दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं. मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पूरी टीम उन सभी लोगों की सहायता करने के लिए काम कर रही है जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं. बता दें, भगदड़ की घटना के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है. भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

See also  'काबिल एक्टर्स का मर्डर कर दिया', आलिया की को-स्टार ने बॉलीवुड पर लगाया आरोप, जल्द छोड़ेंगी इंडस्ट्री!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
Next Article CG : बालोद-झलमला में भालुओं की दबिश, वन विभाग ने किया अलर्ट
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: प्‍लेटफार्म नंबर 14-15 की सीढ़ियां, पैर फिसला… रेलवे अधिकारी ने बताया आखिर NDLS पर कैसे मची भगदड़?
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?