Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > लाइफस्टाइल > महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
लाइफस्टाइल

महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Prem Soni
Last updated: February 16, 2025 5:33 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि को हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. यह पर्व फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इसे शिव भक्त पूरे भक्तिभाव से मनाते हैं. इस मौके पर व्रत और अनुष्ठान करने की परंपरा है. महाशिवरात्रि के दिन अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर कुछ विशेष वास्तु टिप्स का पालन करते हैं तो यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकता है. सबसे पहले इस दिन घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें. साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है. इस दिशा में भगवान शिव की मूर्ति या फोटो स्थापित कर पूजा-अर्चना करें. पूजा स्थल पर रुद्राक्ष, बेलपत्र और गंगाजल का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करें. इस दिन महिलाएं विशेष रूप से शिवलिंग पर जल, दूध और शहद अर्पण करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर सकती हैं. महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों के लिए यह सलाह दी जाती है कि वे संयमित रहें.

Contents
महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त रुद्राक्ष लाना शुभला सकते हैं ये चीजें भीशिव परिवार की तस्वीरये पौधे लगा सकते हैंतांबे का कलश

कोरबा : जश्न रिसोर्ट मे GST का छापा… दस्तावेज खंगाल रही है रायपुर,कोरबा की टीम

महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त 

महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे होगा और इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे होगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की निशिता काल पूजा का समय इस प्रकार है. निशिता काल पूजा मुहूर्त 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक है.

See also  मंगलवार के दिन इस विधि से पूरी करें बजरंगबली की पूजा, मान्यतानुसार दूर होंगे सभी संकट

रुद्राक्ष लाना शुभ

रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना जाता है. महाशिवरात्रि से पहले घर में रुद्राक्ष लाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. इसे घर में रखने से रोग, दोष और दुख दूर होते हैं जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

ला सकते हैं ये चीजें भी

महाशिवरात्रि से पहले आप अपने घर में पारद का शिवलिंग लाकर स्थापित कर सकते हैं. रोजाना इस शिवलिंग (Shivling) की विधि-विधान से पूजा करने से साधक को वास्तु दोष और पितृ दोष जैसी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

शिव परिवार की तस्वीर

महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने घर में शिव परिवार की तस्वीर लाना शुभ माना जाता है. इस तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी शामिल होने चाहिए. ऐसी तस्वीर घर में रखने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

ये पौधे लगा सकते हैं

महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप अपने घर में कुछ विशेष पौधे लगा सकते हैं. इनमें बेलपत्र और शमी के पौधे प्रमुख हैं. बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसकी पत्तियां पूजा में उपयोग की जाती हैं. शमी का पौधा भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह शनि दोष को कम करने में सहायक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है.

तांबे का कलश

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तांबे का कलश खरीदना और घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से परिवार में मिठास और समृद्धि बनी रहती है. इस दिन तांबे के कलश से शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी अत्यंत मंगलकारी होता है.

See also  Holika Dahan 2025: होलिका दहन में न डालें ये चीजें, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, जानें होली की अग्नि में क्या चढ़ाना चाहिए

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरबा : जश्न रिसोर्ट मे GST का छापा… दस्तावेज खंगाल रही है रायपुर,कोरबा की टीम
Next Article प्‍लेटफार्म नंबर 14-15 की सीढ़ियां, पैर फिसला… रेलवे अधिकारी ने बताया आखिर NDLS पर कैसे मची भगदड़?
सुनील रंगलानी व परवेज अंसारी को संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे मिली अहम् जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़
मचा रायपुर मे पानी के लिए हाहा कार पानी बेचने वाले हुए मालामाल
छत्तीसगढ़
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Shani Gochar 29 March: अमावस्या के दिन शनि बदलेंगे चाल, न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा अस्त-व्यस्त

By
Prem Soni
1 year ago

सूर्य ग्रहण के अगले दिन से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए माता की अराधना के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त

By
Prem Soni
1 year ago

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इस दौरान बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

By
Prem Soni
1 year ago

Somwar Upay: सोमवार को बन रहा है उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये विशेष उपाय, महादेव दूर करेंगे हर परेशानी

By
Prem Soni
1 year ago

Raviwar Upay: रविवार के दिन करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी हर समस्या, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

By
Prem Soni
1 year ago

चैत्र नवरात्रि में कब करें कलश की स्थापना? जानें डेट मुहूर्त व सामग्री

By
Prem Soni
1 year ago

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये काम, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

By
Prem Soni
1 year ago

Vastu Tips: घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं कंगाली का कारण, आज ही सुधार लें घर का वास्तु

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?