Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: नक्सलियों ने 4 साल पहले बिछाया था 70 किलो IED, ट्रिगर कर जवानों के वाहन को उड़ाया
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > नक्सलियों ने 4 साल पहले बिछाया था 70 किलो IED, ट्रिगर कर जवानों के वाहन को उड़ाया
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने 4 साल पहले बिछाया था 70 किलो IED, ट्रिगर कर जवानों के वाहन को उड़ाया

Prem Soni
Last updated: January 8, 2025 6:43 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

जगदलपुर: बीजापुर जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कुटरू-बेदरे मार्ग पर अंबेली गांव के पास चार वर्ष पहले बिछाए गए 70 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के डेटोनेटर को ट्रिगर कर नक्सलियों ने सोमवार की दोपहर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों के स्कॉर्पियो एसयूवी वाहन को उड़ाया था।

यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि जहां विस्फोट हुआ वहां सीमेंट की एक फीट मोटाई की सड़क फट गई और वहां दस फीट गहरा और 25 फीट व्यास का गड्ढा बन गया। विस्फोट के बाद जवानों के शरीर के अंग व स्कार्पियो एसयूवी वाहन के कलपुर्जे 500 मीटर के दायरे में बिखर गए।

 

Contents
क्या होता है ट्रिगर आईईडी, कैसे बिछाया थापेड़ के नीचे दबाया स्वीच, 300 मीटर दूर से विस्फोट1990 के दशक में पहला विस्फोट

क्या होता है ट्रिगर आईईडी, कैसे बिछाया था

कुटरु से बेदरे तक की सड़क लगभग दस वर्ष पहले डामरीकरण हुआ था। कुछ वर्ष बाद पुल और सड़क का हिस्सा बारिश में बह गया। 2020 में मरम्मत की गई तो नक्सलियों ने सड़क के मध्य जोड़ वाले हिस्से में ट्रिगर आईईडी बिछा दिया।

नक्सिलयों ने फॉक्स होल तकनीक से सुरंग खोदकर 70 किलो से अधिक वजनी ट्रिगर आईईडी बिछाया, ताकि जवानों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके। सालों बाद अब उनके मंसूबे कामयाब भी रहे।

ट्रिगर आईईडी वह होता है, जिसमें आईईडी को किसी बैटरी, रिमोट कंट्रोल, इंफ्रारेड, मैग्नेटिक या ट्रिप वायर की सहायता से ट्रिगर किया जा सके। अब मौका देखकर इस आईईडी काे ट्रिप वायर तकनीक से ट्रिगर कर विस्फोट कर दिया।

See also  CM साय की मीटिंग के बाद नप गए DEO: हटाए गए डीईओ सावंत, दसवीं और बारहवीं बोर्ड एक्जाम में खराब प्रदर्शन बनी वजह … आदेश जारी

पेड़ के नीचे दबाया स्वीच, 300 मीटर दूर से विस्फोट

  • नक्सलियों ने सड़क के नीचे बिछे आईईडी को ट्रिगर करने पास ही एक पेड़ की जड़ के पास डेटोनेटर को जोड़ता हुआ स्वीच जमीन के नीचे दबाकर ऊपर से मिट्टी और पत्थर डाल दिया था, ताकि बम निरोधक दस्ता इसका पता ना लगा सके। निशानी के लिए पेड़ की छाल को छील दिया गया था, ताकि वक्त आने पर इसमें विस्फोट किया जा सके।
  • सोमवार को जब सुरक्षा बल के जवान बेदरे से निकले, तो नक्सलियों ने विस्फोट की तैयारी कर ली। पेड़ के नीचे दबे स्वीच को तार से जोड़कर वहां से लगभग 300 मीटर दूर जंगल तक एक पेड़ के नीचे तक ले जाया गया। वहीं से निशाना साधकर जवानों के कारकेड के 11 वें नबंर की गाड़ी को विस्फोट से उड़ाया गया। इस विस्फोट से 200 मीटर पीछे चल रही वाहन का कांच भी टूट गया।

1990 के दशक में पहला विस्फोट

नक्सलियों के आईईडी के प्रयोग की योजना बनाने का पहला साक्ष्य 1986 के दशक में तत्कालीन आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के नचिनापल्ली गांव में गोलीबारी के दौरान पुलिस को मिले एक नोटबुक में था। इसमें बताया गया था कि नक्सली बारूदी सुरंग बिछाने और आइईडी का प्रयोग की तकनीक सीख रहे हैं।

इसके बाद 1990 के दशक में अविभाजित बस्तर जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों ने पहली बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस के वाहन को निशाना बनाया था। इसके दो वर्ष बाद 1992 में उत्तर बस्तर के बड़े डोंगर में चुनाव वाहन को उड़ाने के बाद से नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट को अपना प्रमुख हथियार बना लिया, क्योंकि इससे बिना किसी खतरे के अधिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

See also  CG BREAKING : यात्री बस नारायणपुर में पलटी, कई लोग घायल

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से पिछले 24 वर्ष में अब तक 1197 बारुदी सुरंग विस्फोट की ऐसी घटनाओं में 1313 सुरक्षा बल के जवान व आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Next Article प्रयागराज में होटल बुकिंग की फर्जी वेबसाइटों की आ गई बाढ़… आप भी रहें सावधान
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़
कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़
भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़
गरिमा गृह ट्रांसजेंडर निवास मे मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
4 weeks ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
4 weeks ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
1 month ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
1 month ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
1 month ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
1 month ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 month ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
1 month ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: नक्सलियों ने 4 साल पहले बिछाया था 70 किलो IED, ट्रिगर कर जवानों के वाहन को उड़ाया
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?