Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ‘पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं’, JDU ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- तुरंत मांगें माफी
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राजनीति > ‘पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं’, JDU ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- तुरंत मांगें माफी
राजनीति

‘पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं’, JDU ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- तुरंत मांगें माफी

Prem Soni
Last updated: January 10, 2025 7:02 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्ली: बिहार की सत्ताधारी जनता दल (यूनाईटेड) ने पूर्वांचल के लोगों को लेकर दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। जेडीयू ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से बार-बार पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। जेडीयू ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोग इस अपमान का हिसाब चुकता करेंगे। जदयू की यह प्रतिक्रिया केजरीवाल के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भाजपा पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Contents
केजरीवाल ने नए नाम जोड़ने के लगाए आरोपसंजय झा ने कहा- दिल्ली आपकी जागीर नहींकोरोना काल में भी किया अपमान

 

केजरीवाल ने नए नाम जोड़ने के लगाए आरोप

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा से जुड़े लोगों ने मतदाता सूची में 13,000 नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान को प्रभावित करने के लिए 5,500 मतदाता प्रविष्टियों को रद्द करने की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें केजरीवाल मीडिया से बातचीत में कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि “पिछले 15 दिन में 13,000 वोट बनने के आवेदन आए हैं। जाहिर तौर यह यूपी, बिहार और आसपास के राज्यों से ला-लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं ये लोग।”

See also  दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

संजय झा ने कहा- दिल्ली आपकी जागीर नहीं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उनसे सवाल किया कि उन्हें बिहार-यूपी के लोगों से आपको इतनी नफरत क्यों है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “आपको नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली आपकी जागीर नहीं, देश की राजधानी है, और सभी देशवासियों की है। बिहार-यूपी के लोगों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर दिल्ली ही नहीं, दुनियाभर में मुकाम हासिल किया है।” केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप संयोजक ने अपने लिए जो ‘शीश महल’ बनवाया है, उसमें दिल्ली में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के टैक्स के पैसे भी लगे हैं। उन्होंने कहा, “आपके द्वारा बिहार-यूपी के लोगों का बार-बार अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

कोरोना काल में भी किया अपमान

वहीं जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी केजरीवाल से सवाल किया कि वह बिहार के लोगों को बार-बार अपमानित क्यों करते हैं। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज एक बार फिर उन्होंने बिहार के लोगों को फर्जी वोटर बनाए जाने का आरोप भाजपा के सिर मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कोरोना के समय केजरीवाल ने बिहार के लोगों पर आरोप लगाया था कि वे 500 रुपये में ट्रेन का टिकट कटा दिल्ली में 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा लेते हैं। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने का यह जो सिलसिला उनकी ओर से जारी है तो बिहार की जनता ने भी यह मन बना लिया है कि जो भी बिहार के लोग दिल्ली में रहते हैं, वह पुरजोर तरीके से केजरीवाल का विरोध करेंगे और आम आदमी पार्टी की नैया डुबोने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।” 

See also  मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा नेताओं को बताया ‘नरकवासी’, कहा- स्वतंत्रता के लिए कुछ नहीं किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फिसड्डी या हिट! ‘पुष्पा 2’ के छक्के छुड़ाने आई राम चरण की फिल्म में है कितना दम
Next Article ‘इंडी गठबंधन खत्म समझो…’, उद्धव गुट ने भी दिखाए तेवर; कांग्रेस पर क्या बोले संजय राउत?
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

MIC सदस्य अमर गीदवानी का शपथ ग्रहण

By
Prem Soni
1 year ago

Chhattisgarh निकाय चुनाव: देखिए कहां कितनी हुई वोटिंग, नगर निगमों और परिषदों का देखिए वोटिंग परसेंटेज

By
babaji@nimble
1 year ago

CG: कांग्रेस नेताओं की हुई घर वापसी, 18 नेताओं का पार्टी ने निष्कासन किया रद्द, देखिए लिस्ट

By
babaji@nimble
1 year ago

अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम मान, थोड़ी देर में होगी बैठक

By
Prem Soni
1 year ago

चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

By
Prem Soni
1 year ago

‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ‘पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं’, JDU ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- तुरंत मांगें माफी
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?