Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG Urban Body Election: मतदान से पहले 5 सीटों पर हो गया बड़ा खेल, देखती रह गई कांग्रेस
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Urban Body Election: मतदान से पहले 5 सीटों पर हो गया बड़ा खेल, देखती रह गई कांग्रेस
छत्तीसगढ़

CG Urban Body Election: मतदान से पहले 5 सीटों पर हो गया बड़ा खेल, देखती रह गई कांग्रेस

Prem Soni
Last updated: January 31, 2025 5:15 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रद होने और प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म वापस लेने के बाद सियासत में खलबली मच गई है। कांग्रेस में पार्षद से लेकर महापौर के प्रत्याशी तक का नामांकन रद हो रहा है।

Contents
  • चुनाव से पहले यहां खिला कमल
  • कांग्रेस के कई प्रत्याशी बाहर
  • गोलछा की जगह पर तिलक हो सकते हैं महापौर प्रत्याशी
  • बिलासपुर में निर्विरोध पार्षद बने भाजपा के पटेल
  • कोरबा और दुर्ग में भी यही हाल
  • घटघोरा व बारसूर में भी निर्विरोध

परिणामस्वरूप कई जगहों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने जा रहे हैं। धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरूपयोग करार दिया है।

चुनाव से पहले यहां खिला कमल

वहीं, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ-फरेब के सहारे राजनीति करते हैं और गलत जानकारी देकर नामांकन फार्म भरने के चलते छंटाई के समय फंस रहे हैं। 31 जनवरी को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले ही बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, दंतेवाड़ा और घटघोरा के पांच वार्डों में कमल खिल गया है।

कांग्रेस के कई प्रत्याशी बाहर

बता दें कि पिछली बार प्रदेश के ज्यादातर निकायों में कांग्रेस सबसे ताकतवर पार्टी रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार आने के बाद सत्ता से बाहर हो चुकी कांग्रेस के कई प्रत्याशी नामांकन फार्म की प्रक्रिया में ही चुनावी प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जा रहे हैं।

गोलछा की जगह पर तिलक हो सकते हैं महापौर प्रत्याशी

धमतरी में कांग्रेस के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद होने के बाद अब कांग्रेस का अगला प्रत्याशी, बागी होकर नामांकन फार्म भरने वाले युवा नेता तिलक सोनकर हो सकते हैं।

See also  Raipur News: कॉलेज के वार्षिकोत्सव में जूनियर छात्र ने अपने दोस्तों से करवाई सीनियर की पिटाई, बेहोश होने तक नहीं छोड़ा

दरअसल, उन्होंने अपने नामांकन में निर्दलीय शब्द का उल्लेख न करके इंडियन नेशनल कांग्रेस भरा हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी को भी तिलक सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाना पड़ सकता है।

बिलासपुर में निर्विरोध पार्षद बने भाजपा के पटेल

बिलासपुर के वार्ड नंबर-13 दीनदयाल नगर से कांग्रेस के श्याम पटेल का पर्चा रद होने के बाद भाजपा के नर्मदा पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। कांग्रेस ने इसे भीतरघात का मामला मानते हुए प्रत्याशी श्याम पटेल को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जानबूझकर नामांकन में जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। यह वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित है।

कोरबा और दुर्ग में भी यही हाल

कोरबा के वार्ड नंबर-18 से भाजपा के नरेंद्र देवांगन भी निर्विरोध जीत गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह दुर्ग नगर निगम के वार्ड-21 में भी भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद चुनी गईं।

कांग्रेस की मीरा सिंह ने आखिरी वक्त में नाम वापस ले लिया। यह वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था और भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व पार्षद अरुण सिंह की मां विद्यावती सिंह को प्रत्याशी बनाया था।

घटघोरा व बारसूर में भी निर्विरोध

कटघोरा नगर पालिका परिषद से बीजेपी की शिवमती को सीधे वाकओवर मिला। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस प्रत्याशी सीताबाई ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। दंतेवाड़ा की नगर पंचायत बारसूर के वार्ड नंबर-एक मंगलपोट पारा से भाजपा की गीता बघेल निर्विरोध पार्षद चुनी गई हैं।

कांग्रेस से टिकट लेने वाली प्रिया पुजारी, जो गीता बघेल की रिश्तेदार भी हैं, ने आपसी सहमति से चुनाव से हाथ खींच लिया। इस वार्ड में लगातार चौथी बार निर्विरोध पार्षद चुने जाने की परंपरा कायम रही।

See also  सतीश थोरानी बने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष,  प्रदान किया प्रमाण पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश
Next Article बीजापुर में नक्सलियों के इरादे नेस्तानाबूत, डेटोनेटर, नक्सली काली वर्दी, IED समेत कई उपकरण जब्त
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
5 days ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
5 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 week ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
1 week ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
2 weeks ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

विक्रांत शर्मा बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG Urban Body Election: मतदान से पहले 5 सीटों पर हो गया बड़ा खेल, देखती रह गई कांग्रेस
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?