Teacher Student News: शिक्षक के बेटे ने स्कूल से आने के बाद अपनी जान दे दी। घटना को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जतायी जा रही है। इधर परिजनों की अंगुली स्कूल पर भी उठ रही है। 14 साल के छात्र के नाम सैय्यद तौसिफ था। घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम उमरादाह की है।
जानकारी के मुताबिक आठवीं के छात्र सैय्यद तौसिफ ने स्कूल से घर आने के बाद अपने कमरे में जान दे दी। बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने पुलिस विभाग से स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य से पूछताछ कर जांच करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा क्या हुआ, जो स्कूल से आने के बाद उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता से पूछताछ की है। स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य से भी जानकारी ली जाएगी। पिता एसके आसिफ रिजवी ने बताया कि वह शिक्षक है। शाम को जब वे स्कूल से घर पहुंचे तो बेटे के बारे में पूछा।
कमरे में होने की जानकारी दी, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी कोई आवाज कमरे से नहीं आई तो देखा कि उनका बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी।स्कूल प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ हो सकती है।


