रायगढ़ : रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बार फिर से जमकर उत्पात मचाया है। बंगुरसिया समेत आसपास के 4 गांव में 9 कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा हाथी ने घरों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाते हुए केला की फसल को बर्बाद कर दिया।
हाथ में हथकड़ियां और पैरों में जंजीर बांधकर लाए, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए शख्स ने बताई आपबीती
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकलकर भगोरा गांव के बस्ती में पहुंचा। यहां खाने की तलाश करते हुए उसने नरेन्द्र यादव व प्रहलाद भोय के घर को ढहा दिया। इसके अलावा यहां ग्रामीणों के केला फसल को भी हाथी ने बर्बाद कर दिया।


