Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG CRIME NEWS: फिल्म Kalki की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में हुई हत्या, दीवार पर लिखा था और 5 लोगों को मारूंगा, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा… हुई महिला की एंट्री
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CG CRIME NEWS: फिल्म Kalki की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में हुई हत्या, दीवार पर लिखा था और 5 लोगों को मारूंगा, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा… हुई महिला की एंट्री
छत्तीसगढ़क्राइम

CG CRIME NEWS: फिल्म Kalki की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में हुई हत्या, दीवार पर लिखा था और 5 लोगों को मारूंगा, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा… हुई महिला की एंट्री

Prem Soni
Last updated: March 9, 2025 12:32 pm
Prem Soni
12 months ago
Share
SHARE

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने वाले कातिल ने इलाके में दहशत फैला रखी थी. नवापारा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के बाद घर की दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखकर पूरे गांव को डराने वाला आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था.

Contents
  • 26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को दबोचा
  • फिल्म देखकर रची थी खतरनाक साजिश

घटना 23-24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब ग्राम पकरिया नवापारा में 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई. हमले के बाद इलाके में दहशत तब बढ़ गई जब घर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश मिले.

CRIME NEWS : वाट्सएप ग्रुप से हटाने पर भड़का युवक, एडमिन को दी दर्दनाक मौत

इन संदेशों में लिखा था “रामसिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है”. इसके बाद 26 फरवरी को एक और धमकी लिखी गई, जिसमें लिखा था “अगला टारगेट मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्याएं और होने वाली हैं, पुलिस आरोपी की खोजबीन से दूर रहे”. इन धमकियों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया.

26 सदस्यीय टीम ने आरोपी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई. पुलिस ने हर एंगल से जांच की और पाया कि मृतक का बेटा जगदीश गांव की एक महिला से अवैध संबंध में था और उसी महिला का आरोपी विकास यादव से भी संबंध था. जब आरोपी को यह पता चला तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई.

See also  होली में शांति बनाए, क्राईम ब्रांच परिसर में 70 से अधिक बदमाशों को दी गई समझाईश

हत्या से दो महीने पहले विकास यादव ने एक धारदार हथियार बनाया और वारदात की रात जगदीश को मारने उसके घर पहुंचा. लेकिन जगदीश के न मिलने पर उसने उसके पिता रामसिंह कंवर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में धू-धू कर जली कार…

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे और खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताने लगा. इसके अलावा, वह बार-बार गांव जाकर लोगों के डर का जायजा भी लेता था. जब पुलिस ने जगदीश से पूछताछ तेज की, तो आरोपी ने एक और चाल चलते हुए श्मशान घाट में एक पत्र और हथियार छोड़कर शक को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की.

फिल्म देखकर रची थी खतरनाक साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ‘कल्कि अवतार’ फिल्म देखकर हत्या की योजना बनाई थी. फिल्म से प्रभावित होकर उसने हत्या करने, डर फैलाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी रणनीति तैयार की. लेकिन अंततः पुलिस की गहरी जांच के बाद वह अपने ही जाल में फंस गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CRIME NEWS : वाट्सएप ग्रुप से हटाने पर भड़का युवक, एडमिन को दी दर्दनाक मौत
Next Article Aaj Ka Rashifal 10 March 2025: आज रंगभरी एकादशी और सोमवार का बन रहा है शुभ संयोग, इन राशि के जातकों पर बरसेगी शिव-शक्ति की कृपा, सब होगा शुभ ही शुभ
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर

By
Prem Soni
1 week ago

निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने

By
Prem Soni
1 week ago

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
1 week ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
2 weeks ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
2 weeks ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG CRIME NEWS: फिल्म Kalki की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में हुई हत्या, दीवार पर लिखा था और 5 लोगों को मारूंगा, गिरफ्तारी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा… हुई महिला की एंट्री
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?