रायपुर। सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चेट्रीचंड्र आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। पर्व के उपलक्ष्य में रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शाम 6 बजे से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाग्यश्री करेंगी शोभायात्रा का स्वागत
इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे जयस्तंभ चौक पर आयोजित शोभायात्रा का स्वागत करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
विशाल शोभायात्रा का आयोजन
चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे लोग भगवान झूलेलाल की आराधना करते नजर आएंगे। शोभायात्रा में पुष्पा भी विशेष रूप से शामिल होंगी।
सिंधी समाज में हर्षोल्लास
चेट्रीचंड्र पर्व को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आएंगे।


