*बाबाजी न्यूज़ रायपुर — रायपुर के लिली चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर ( मढ़ी ) के 24 वे पीठाधीश महंत सतगुरु अनंत पुरी गोस्वामी जी का अवतरण दिवस बहुत ही सादगी के साथ मंदिर मे मनाया गया

गुरूजी के अनुयायी सुबह से मंदिर आते रहे भारत वर्ष के अनेको शहरों से भक्त गण आते रहे गुरूजी ने इस साल अपने अवतरण दिवस को बहुत ही सादगी से मनाया इस कड़ी मे सभी लोगो ने गुरुवर को शुभकामनायें दी व उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया, सुदर्शन सेवा संस्था के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज के लिए बेहतरी की कामना की



