रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि रायपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रवि ग्वालानी को देश की प्रतिष्ठित संस्था ICAI (भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान) की “उद्यमिता एवं लोक सेवा समिति” (CMEPS) में सदस्य के रूप में चुना गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025-26 के लिए की गई है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ से इस कमेटी में सिर्फ सीए रवि ग्वालानी का ही चयन हुआ है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
सीए रवि ग्वालानी पहले ICAI रायपुर शाखा के चेयरमैन रह चुके हैं और लगातार छह वर्षों तक प्रबंध समिति के सदस्य भी रहे। उनके कार्यकाल के दौरान रायपुर शाखा ने कमल विहार क्षेत्र में 76,000 वर्गफीट भूमि का अधिग्रहण किया था। जल्द ही इस भूमि पर ICAI रायपुर शाखा का नया भवन निर्माणाधीन होगा।
राष्ट्रीय कार्यक्रम की योजना
अपनी नियुक्ति पर उत्साह व्यक्त करते हुए सीए रवि ग्वालानी ने बताया कि वे रायपुर में एक राष्ट्रीय स्तर का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस आयोजन में देशभर से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आमंत्रित किए जाएंगे, जो IAS, IPS, आयकर विभाग, जीएसटी विभाग या अन्य लोक सेवाओं में कार्यरत हैं। यह कार्यक्रम ICAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा के मार्गदर्शन में प्रस्तावित होगा।


