Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ‘देश का पैसा देश के काम आएगा’… विझिंजम बंदरगाह से कैसे बदल गया समंदर का सीन, PM मोदी ने बताया
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > ‘देश का पैसा देश के काम आएगा’… विझिंजम बंदरगाह से कैसे बदल गया समंदर का सीन, PM मोदी ने बताया
देश

‘देश का पैसा देश के काम आएगा’… विझिंजम बंदरगाह से कैसे बदल गया समंदर का सीन, PM मोदी ने बताया

Prem Soni
Last updated: May 2, 2025 6:41 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 2 मई को केरल में 8,900 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज बंदरगाह’ का उद्घाटन किया. यह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. विझिंजम भारत में गहरे पानी का सबसे बड़ा बंदरगाह है और इसे 8,867 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है.

Contents
  • कौन-कौन हुआ शामिल
  • विझिंजम बंदरगाह- भारत का गेमचेंजर पोर्ट 

पीएम मोदी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि अब इस बंदरगाह के बनने से देश का पैसा देश के काम आएगा. यह नया बंदरगाह भारत के लिए नए आर्थिक अवसर लेकर आएगा.

Ardra Nakshatra Upay: शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में करें ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

पीएम मोदी ने इस बंदरगाह को नए युग के विकास प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि केरल में एक ओर संभावनाओं से भरपूर विशाल समंदर है, दूसरी तरफ प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य हैं. बंदरगाह को गेमचेंजर बताते हुए पीएम ने कहा कि इस  पोर्ट को 8800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसकी क्षमता आने वाले समय में तीन गुनी हो जाएगी. इस पोर्ट पर दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज बड़ी आसानी से आ सकेंगे.

पीएम मोदी ने उद्घाटन के दौरान कहा, “मुझे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भी आदि शंकराचार्य जी की दिव्य प्रतिमा के अनावरण का भी सौभाग्य मिला है. आज ही देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पट खुले हैं. केरल से निकलकर देश के अलग अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना की जाग्रत किया. मैं उन्हें आज नमन करता हूं.”

See also  मेरठ में पति का मर्डर कर जेल पहुंची मुस्कान है प्रेग्नेंट, बच्चे को लेकर सौरभ के परिवार ने कही ये बात

कौन-कौन हुआ शामिल

पीएम मोदी के साथ केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन, राज्य मंत्री साजी चेरियन, वी शिवनकुट्टी, जीआर अनिल, विपक्षी नेता वीडी सतीसन, सांसद शशि थरूर और ए.ए. रहीम, मेयर आर्य राजेंद्रन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर इस मौके पर मौजूद थे.

इस बंदरगाह को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत भारत के सबसे बड़े बंदरगाह डेवलपर और अदाणी समूह का हिस्सा अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) द्वारा विकसित किया गया है.

सब्र की परीक्षा ना लो पाकिस्तान! बॉर्डर पर लगातार पर आठवें दिन गोलीबारी, मिला मुंहतोड़ जवाब

विझिंजम बंदरगाह- भारत का गेमचेंजर पोर्ट 

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मौजूद इस बंदरगाह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग में भारत की भूमिका बदलने की उम्मीद है. विझिंजम भारत का पहला समर्पित ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है और देश का पहला सेमी-ऑटोमेटिक बंदरगाह भी है. यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर है और इसमें प्राकृतिक रूप से गहरा पानी है, जो इसे बड़े मालवाहक जहाजों के लिए आदर्श बनाता है.

बंदरगाह ने जुलाई 2024 में अपना परीक्षण शुरू किया और 3 दिसंबर को सफल परीक्षण के बाद वाणिज्यिक परिचालन के लिए प्रमाण पत्र (कमिशनिंग सर्टिफिकेट) दिया गया. अब तक, 285 जहाज इस बंदरगाह पर आ चुके हैं, जो 593000 TEUs (मतलब कंटेनर) संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि विझिंजम पहले ही कई वैश्विक बंदरगाहों से बेहतर प्रदर्शन कर चुका है.

एक और महत्वपूर्ण विकास विझिंजम का दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी एमएससी की जेड सेवा में शामिल होना है. यह प्रमुख मालवाहक मार्ग दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के माध्यम से यूरोप और एशिया को जोड़ता है. विझिंजम अब इस मार्ग पर दक्षिण एशिया का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है.

See also  लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस फैसिलिटी का होगा वर्चुअल उद्घाटन, राजनाथ सिंह ने कही ये बात

MSC अपनी प्रमुख सेवाओं में केवल उच्च क्षमता वाले बंदरगाहों को शामिल करता है. परीक्षण चरण के दौरान ही इसके द्वारा विझिंजम को शामिल करना एक बड़ी उपलब्धि बन गया है. यह बंदरगाह अब किंगदाओ, शंघाई, बुसान और सिंगापुर जैसे वैश्विक दिग्गज बंदरगाहों में शामिल हो गया है.

हालांकि विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर कार्यक्रम आयोजकों की आलोचना की है, जिन्होंने मूल समझौते पर हस्ताक्षर किए और परियोजना की आधारशिला रखी थी. विपक्षी नेताओं ने वर्तमान विपक्ष के नेता वी डी सतीसन को आमंत्रित नहीं करने के फैसले पर भी चिंता जताई है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Ardra Nakshatra Upay: शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में करें ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
Next Article जय बाबा केदार… श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
1 month ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ‘देश का पैसा देश के काम आएगा’… विझिंजम बंदरगाह से कैसे बदल गया समंदर का सीन, PM मोदी ने बताया
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?