रायपुर। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के खिलाफ जहां पूरे देश में गुस्सा था, वहीं देश की जनता की भावनाओं को समझते हुए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश की सेना को पूरी छूट देने के बाद, आज सेना ने करारा जवाब देते हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ बदला लिया।
इस साहसी कार्रवाई पर देशभर में गर्व की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने भी इस मौके पर आभार और गर्व व्यक्त करते हुए खुशी मनाई। पंचायत अध्यक्ष महेश दरयानी के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में आतिशबाज़ी की गई और राहगीरों को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंज उठे।
इस कार्यक्रम में पंचायत महासचिव बलराम आहुजा, तनेश आहूजा, राजा जेठानी, मुरलीधर शदीजा, विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, गौरव मंधानी, रतन लीलानी, अमर चंदानी, मनीष पंजवानी, रतन वर्ल्यानी, मनीष आहूजा और विनोद सांत्वानी समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।


