बाबाजी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा की सहमति से बबीता रोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जानकारी महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने दी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बबीता रोहरा की नियुक्ति पर महापंचायत के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उम्मीद जताई है कि वे संगठन को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि बबीता रोहरा के अनुभव और सक्रियता से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

महापंचायत मे सर्वाप्रथम राधा राजपाल ने बधाई दी साथ ही महिला सदस्य ने शुभकामनायें दी जानकी मेघवानी आशा सुखवानी मीरा जमनी दीपा दयानी मीणा मोटवानी सपना संतवानी मंजू मोटवानी लता संतवानी जानू संतवानी शीलू संतवानी रेखा खिएलानी आदि लोगो ने शुभकामनायें दी



