छग के विकास में सिंधी समाज का महती योगदान:साय
आपके पसीने ने कार्यक्रम को बनाया सफल-हमारा आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहेगा: युधिष्ठिर लाल
विभाजन विभीषिका का सर्वाधिक दंश सिंधी समाज ने सहा:साय
सब कुछ छोड़कर आए सिंधी समाज जीरो से बने हीरो:साय
25000 पब्लिक के साथ सर्वाधिक हिट कार्यक्रम रहा “चंड्र जी रात:सुंदरानी
दमा दम मस्त कलंदर.. सिंधुड़ीअ जा-सेवण जा सखी जह बाज कलंदर:नील तलरेजा
लडंदा वंजन था पखी-देश पंहजो छडंदा वंजन था:मास्टर चंदर:मंजू श्री आसुदानी


रायपुर:बीटीआइ मैदान शंकरनगर में आज तक का सर्वाधिक सफल कार्यक्रम चंड्र जी रात के बारे में सिरे से जानकारी देते हुए प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी एवं पवन प्रीतवानी ने बताया कि आज तक के सर्वाधिक सफल रहे कार्यक्रम “चंड्र जी रात” को सफल बनाने 25000सिंधी आने से सम्भव हुआ,जिनका स्वागत स्वादिष्ट फूड स्टाल ने किया,जहां सभी आइटम गुणवता के साथ आपको मिले।।संस्था के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी- अध्यक्ष अमर गिदवानी-महामंत्री जितेन्द्र बडवानी ने सफलता का पूरा-पूरा श्रेय सिंधी समाज को दिया।।महामंत्री जितेन्द्र बडवानी व प्रवक्ता दिनेश अठवानी के नेतृत्व में विगत 17वर्षों से बीटीआइ ग्राउंड शंकरनगर में किये जाने वाले कार्यक्रम को आज कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अत्यंत रोचक बनाया व समाज ने इसे सम्पूर्ण सफल बताया।।इस कार्यक्रम के निस्वार्थ सहयोगी रहे: महामंत्री राधाकिशन सुंदरानी- कोषाध्यक्ष द्वय रवि ग्वालानी-सुदेश मंध्यान, युवा अध्यक्ष महेश आहूजा,महामंत्री द्वय दिनेश सुंदरानी- पंकज चिजवानी,महिला टीम की अध्यक्ष भावना कुकरेजा, कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी, महामंत्री हर्षा मोटवानी, प्रमुख सलाहकार राधा राजपाल-पिंकी लालवानी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।।दिनेश आनंद के अनुसार कार्यक्रम की खूबसूरती का बखान करें,तो सिंधी समाज प्रति वर्ष चैत्र मास के प्रारंभ में पंडित दिनेश शर्मा-भाई अमरलाल-भाई तुलसीदास ने विधि विधान से मंत्रोचार कर पूजा की व वरिष्ठ लालचंद गुलवानी ने “मनमोहक व अत्यंत मार्मिक स्वर मे भगवान झूलेलाल का “पंजड़ा” गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया”।।मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी सम्पूर्ण सफल रहा है।। “आज संध्या 8बजे से “चंड्र जी रात” में सर्वाधिक चर्चा के केन्द्र रहे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार “18न्यूज इंडिया के मैनेजिंग एडिटर “किशोर अजवानी दिल्ली” ने मंच से सिंधु संस्कृति,सिंधु इतिहास व आजादी के समय सिंधी समाज के योगदान के बारे में समाज से जानकारी साझा की।।”
“इस श्रेणी में दूसरे नम्बर पर अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन विश्व सिंधी सेवा संगम” के लायन राजू मनवानी सिंधी समाज के योगदान को वैश्विक स्तर पर मिली सफलता का व्याख्यान कर समाज की सराहना की।।
वहीं मनोरंजन की दुनिया के बेताज बादशाह व राक स्टार नील तलरेजा मुम्बई ने युवा वर्ग की मांग पर सिंधी गीतों को नवीन वाद्य यंत्रों को रिमीक बनाकर तड़का लगाकर रोचक प्रस्तुतियां दी।। मंजू श्री आसुदानी मुम्बई ने भगवान झूलेलाल के अवतरण अवसर को संगीत के सुरों में पिरोकर गायन प्रस्तुत किया।।बेबी फ्रांसिस- बेबी कशिश राजकोट ने सिन्धु संस्कृति व सिंधीयत को जीवंत कर रायपुर वासियों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।।आज के कार्यक्रम की शुरूआत संत युधिष्ठिर लाल जी के आशीर्वचन से हुई व उन्होंने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं की सराहना की व कहा: कार्यक्रम सफल बनाने हेतु आपका पसीना बहा है,समाज को इसकी जरूरत भी थी,सदैव सेवाकार्यों में इसी तरह अनवरत लगे रहें।।मेरा आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहेगा।।
प्रवक्ता:छग सिंधी सेवा महापंचायत
दिनेश आनंद अठवानी
7879311110,9340282830



