छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई जिम्मेदारी, राशि बलवानी बनीं प्रदेश महिला युवा विंग अध्यक्ष
बाबाजी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती राशि बलवानी को “प्रदेश महिला युवा विंग अध्यक्ष” पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद सिंधी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। महापंचायत के संरक्षक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी ने आशा व्यक्त की की समाज मे नई पीढ़ी को आगे आकर समाज को उत्थान की और अग्रसर करें
महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी द्वारा यह नियुक्ति घोषित की गई। वहीं संगठन के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशि बलवानी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और युवाओं एवं महिलाओं को समाज सेवा से जोड़ने में उनकी विशेष पहचान रही है।
महापंचायत पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि राशि बलवानी के नेतृत्व में महिला युवा विंग नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों को गति मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के लोगों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
राशि बलवानी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए महापंचायत नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की महिलाओं और युवाओं को संगठित कर सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेंगी।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा की गई यह नियुक्ति समाज में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। नारी बढ़ेगी इतिहास गढ़ेगी




