Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक

Prem Soni
Last updated: July 3, 2026 3:23 am
Prem Soni
2 minutes ago
Share
SHARE

बाबाजी न्यूज़ रायपुर।   राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में भव्य “डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष जेसी डॉ. निखिल मोतिरमानी ने बताया कि संस्था समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता अभियान एवं विभिन्न सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाना है।

संस्था के सचिव जेसी डॉ. अविनाश तिवारी ने बताया कि जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, जनसेवा गतिविधियां एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, जिससे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी लाभ एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नाइक तथा संजीवनी कैंसर केयर एवं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. यूसुफ मेमन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मुख्य मेंटर जेसी सेन. डॉ. मनीष गुप्ता ने चिकित्सकों के नेतृत्व, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का योगदान किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा उनका निस्वार्थ सेवा भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

See also  पार्टी को जिंदा बताने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी : अजय चंद्राकर

विशिष्ट अतिथि श्री पुरंदर मिश्रा ने भी चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लगभग 15 वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में शहर के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, जेसीआई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं गौरव से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष जेसी डॉ. निखिल मोतिरमानी, आईपीपी जेसी डॉ. विकास गोयल, कार्यक्रम निदेशक जेसी डॉ. अनिल गुप्ता, सचिव जेसी डॉ. अविनाश तिवारी , डॉ सुमेधा श्रीवास्तव, और डॉ मनीष गुप्ता, डॉ जितेंद्र सराफ इत्यादि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर मे लॉन्च हुआ ओप्पो Reno 16 सीरीज 5 G की भव्य लॉन्चिंग
रायपुर मे लॉन्च हुआ ओप्पो Reno 16 सीरीज 5 G की भव्य लॉन्चिंग
छत्तीसगढ़
खम्हारडीह के पास चंडी नगर मे अव्यवस्था का आलम जनता हुई हला कान
छत्तीसगढ़
भाटापारा मे श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर छबिल सेवा का आयोजन
छत्तीसगढ़
जनसेवा की पहचान, जनता का सम्मान श्याम चावला का व्यक्तित्व है विशेष और महान, जन्मदिन की शुभकामनायें के साथ
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

By
Prem Soni
1 month ago

अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर

By
Prem Soni
1 month ago

जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान

By
Prem Soni
1 month ago

परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य

By
Prem Soni
1 month ago

रायपुर बना चाकूपुर आये दिन घट रही घटनाये कही न कही रोज चल रहा चाकू कमिशनरेट पर उठने लगे सवाल

By
Prem Soni
1 month ago

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के रहड़की के राम संत शिरोमणि संत सतराम धाम के गादिनशीन पूज्य साईं साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन

By
Prem Soni
1 month ago

राशि बलवानी बनी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे बढ़ रहा रेव व न्यूड पार्टी का चलन

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?