प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन का भव्य आयोजन तिल्दा-नेवरा में संपन्न
बाबाजी न्यूज़ तिल्दा-नेवरा, रायपुर —19 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन का भव्य आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत भवन, तिल्दा-नेवरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सिंधी समाज के मुखियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने, युवा पीढ़ी को संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा सामाजिक विकास के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने अपने प्रेरणादायी विचार रखते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की मेजबानी पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा तथा विरादरी एवं सेण्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा द्वारा की गई।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठन की भावना को सशक्त करना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने इस आयोजन को सफल बताते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रदेश से आये संत महात्माओं के आशीर्वाद व समाज के वरिष्ठ मुखिजनों के उद्बोधन के पश्चात् कई लोगो ने अपने विचार खुला मंच के माध्यम से रखे इस आयोजन मे मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे
छतीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर गीदवानी ने अपने विचारों के साथ समाज की एकता व अखण्डता को विशेष ध्यान मे रखा और समाज का उत्थान कैसे हो इस पर अपने विचार रखे और ऐसे आयोजन प्रदेश मे हो इसके लिए अपनी सहमति प्रदान की


