
बाबाजी न्यूज़ रायपुर, 23 जुलाई। लायन्स डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट इंस्टॉलेशन के अवसर पर लायन्स क्लब रायपुर, विश्व सिंधी सेवा संगम एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भारत पेट्रोलियम परिसर, होटल बेबीलॉन कैपिटल के पास, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते जांच और परामर्श उपलब्ध कराना है।
शिविर में स्तन कैंसर की मैमोग्राफी जांच, मुख कैंसर की ब्रश साइटोलॉजी जांच, बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की पैप स्मीयर जांच, साथ ही बीपी, शुगर और BMI की जांच निःशुल्क की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने अपील की है कि जिन लोगों को स्तन में गांठ, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, असामान्य रक्तस्राव, वजन में बिना कारण कमी, त्वचा में बदलाव, बार-बार संक्रमण या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हों, वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
लायन्स क्लब एवं विश्व सिंधी सेवा संगम ने आम नागरिकों से अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने तथा इस संदेश को सोशल मीडिया पर साझा कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
इसमें विशेष रूप से लायन डॉ राजू मनवानी इंटरनेशनल चेयरपर्सन विश्व सिंधी सेवा संगम एवं जनरल सेकेट्री विश्व सिंधी हिन्दू फाउंडेशन का आगमन हो रहा है कार्यक्रम के पश्चात् होटल बेबीलान कैपिटल कैफ़ेटारिया शाम 6 बजे से 6.45 बजे तक विश्व सिंधी हिन्दू फाउंडेशन की जानकारी एवं सदस्यता देंगे


