
नई दिल्ली / रायपुर बाबाजी न्यूज़ — भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रायपुर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मिलने वालों ने रक्षा मंत्री का शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
भेंट के प्रदेश की गतिविधियों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक विकास तथा युवाओं की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जागरूकता के कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया मिलने वालों सदस्यों ने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हितों एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। यह मुलाकात सौहार्द, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक रही। मुलाक़ात करने मे पूर्व विधायक व पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव लाभ चंद बाफना व आर्यन सुंदरानी थे


