
बाबाजी न्यूज़ रायपुर — 8 अगस्त समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमंत मेघानी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
हेमंत मेघानी वर्तमान मे सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ सिंधी समाज के वरिष्ठ सेवाधारी भी है
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि श्री हेमंत मेघानी वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर लोगों की सहायता करते आए हैं। उनके सेवाभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक समर्पण से समाज के अनेक लोग प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
बाबाजी न्यूज़ परिवार की ओर से भी वरिष्ठ समाजसेवी श्री हेमंत मेघानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्रदान करें।


