रायपुर। राष्ट्रीय सनातन सेना (नई दिल्ली), पंजीयन क्रमांक 151/2020 के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी एवं छत्तीसगढ़ संगठन अध्यक्ष श्री संजीव कुमार गौतमजी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं बाबाजी न्यूज़ के संपादक प्रेम सोनी को राष्ट्रीय सनातन सेना छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


इस नियुक्ति के साथ संगठन ने प्रेम सोनी पर प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के पश्चात प्रेम सोनी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी लगन से निर्वहन करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले में मीडिया नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे एवं छत्तीसगढ़ संगठन अध्यक्ष संजीव कुमार गौतम ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम सोनी के नेतृत्व में मीडिया प्रकोष्ठ संगठन की गतिविधियों को नई पहचान दिलाएगा तथा सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रहित के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बधाई संदेश:
राष्ट्रीय सनातन सेना परिवार, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रेम सोनी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी।



