बाबाजी न्यूज़ बिलासपुर / रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज आदरणीय श्री टी.एस. सिंहदेव जी (बाबा साहब) का आज बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेसी राहुल वाधवानी के निवास स्थान में आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों की जानकारी देने पर आदरणीय बाबा साहब ने प्रसन्नता व्यक्त की और सिंधी समाज को कांग्रेस संगठन में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने हेतु अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।
चर्चा करते हुए संगठन के लोगो ने ये भी कहा की इस समय छत्तीसगढ़ मे जब चुनाव होंगे तो शायद राजनीतिक माहौल बदलने के चर्चे भी बहुत चल रहे है और उम्मीद करते है की इस बार कांग्रेस की सरकार बने
इस अवसर पर बाबा साहब का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर सामाजिक, व्यावसायिक जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
– अमर बजाज
छत्तीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन





