Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी इन 3 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी इन 3 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी इन 3 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Prem Soni
Last updated: April 30, 2025 4:10 am
Prem Soni
9 months ago
Share
SHARE

Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि: 
  • वृष राशि: 
  • मिथुन राशि: 
  • कर्क राशि: 
  • सिंह राशि: 
  • कन्या राशि: 
  • तुला राशि: 
  • वृश्चिक राशि: 
  • धनु राशि: 
  • मकर राशि: 
  • कुंभ राशि: 
  • मीन राशि: 

मेष राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में थोडा वक्त लगेगा, इसलिए मेहनत से काम करें किसी के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक समारोह कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। आपको नए-नए ऑफर भी मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3
See also  मंगलवार और शनिवार को ही क्यों करते हैं हनुमान जी की पूजा और व्रत, जानिए यहां वजह

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों में उलझने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी आज निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज

अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आज आप नया अनुभव करेंगे । आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि: 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको उचित भोजन पर ध्यान देना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं। नव विवाहित दम्पति आज एक दूसरे को समझने में सफल होंगे। कुछ लोगों को माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3
See also  Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

तुला राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मैडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका धन खर्च हो सकता है। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। वाहन लेने के लिए पिता जी बात करेंगे। आज धन लाभ के भी योग हैं।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8
See also  Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीद लें ये चीजें, मिलने लगेगा किस्मत का साथ

मकर राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व
जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।

 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की प्रेस कांफ्रेंस, दी अहम जानकारी
Next Article CG News : IB चीफ ने ली हाईलेवल मीटिंग, सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हुई लंबी चर्चा
शोध एवं समाज के उल्लेखनीय योगदान देने वालो को पीएचडी समतुल्य मानक डॉक्टरेड की उपाधि से नवाज़ा गया
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का विस्तार  कल 11-1-26 को युवा विंग व महिला विंग का शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़
श्री राम मंदिर मे महिला योग शक्ति व भारतीय योग संस्थान को मिले प्रधानमंत्री पुरस्कार का भव्य उत्सव मनाया गया
छत्तीसगढ़
गाय धर्म एवं विज्ञान ग्रन्थ का विमोचन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Mangalwar Upay: घर को बचाना चाहते हैं नकारात्मकता और बुरी नजर से? मंगलवार के ये 4 उपाय आएंगे आपके बेहद काम

By
Prem Soni
8 months ago

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
8 months ago

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

By
Prem Soni
8 months ago

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
8 months ago

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

By
Prem Soni
8 months ago

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
8 months ago

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

By
Prem Soni
8 months ago

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

By
Prem Soni
8 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी इन 3 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?