Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG Cabinet Meeting: फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Cabinet Meeting: फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ
छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting: फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ

Prem Soni
Last updated: January 20, 2025 5:29 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और आम जनों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। फरवरी 2025 में 27 लाख किसानों को धान खरीदी की एकमुश्त अंतर की राशि (बोनस) दी जाएगी।

साथ ही एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को मिलने वाले पोषण आहार रेडी टू ईट तैयार करने की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों सौंपी जाएगी। इससे प्रदेश की लगभग दो हजार महिला स्व सहायता समूहों की 20 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

 

Contents
साय सरकार ने बदला भूपेश राज का निर्णय3,100 रुपये की दर से ही धान का भुगतानहाउसिंग बोर्ड के मकानों में छूटमिनी स्टील प्लांटों को बिजली की यूनिट में छूटकलाकारों को अब 50 हजार रुपये की सहायताविद्यार्थियों के लिए चलेगा स्किलिंग प्रोग्रामपीएम आावास के लिए राज्यांश की सहमतित्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण में संशोधनये अन्य फैसले

फिलहाल पांच जिलों में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा पोषण आहार तैयार कराया जाएगा। रविवार को नवा रायपुर मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

साय सरकार ने बदला भूपेश राज का निर्णय

naidunia_image

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने 20 नवंबर 2022 को महिला स्व-सहायता समूह से पोषण आहार यानी रेडी टू ईट का काम छीनकर इसकी जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी थी। जिसका विपक्ष में रहे भाजपा ने जमकर विरोध किया था।

विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री साय ने इस फैसले को बदलने का निर्णय लिया था। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार की गलती को सुधार कर फिर से रेडी टू ईट बनाने का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने की घोषणा की थी।

See also  छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : चौथिया जा रहे पिकअप पलटने से दो की मौत, 50 घायल, मची चीख पुकार

3,100 रुपये की दर से ही धान का भुगतान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है।

इसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपये छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त मिलेगी। 2024-25 में खरीदी गई धान में से अतिशेष धान की नीलामी आनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।

हाउसिंग बोर्ड के मकानों में छूट

पिछली कई वर्षों में हाउसिंग बोर्ड के लगभग 3,445 मकानों की बिक्री नहीं हो सकी है। 770 मकानों को सामान्य मरम्मत की आवश्यकता है। ऐसे में पांच वर्ष से अधिक समय से नहीं बिके हुए आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को एकमुश्त निपटान के लिए लागत मूल्य (बेस रेट) से 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत छूट देकर बिक्री किया जाएगा।

मिनी स्टील प्लांटों को बिजली की यूनिट में छूट

राज्य में एचवी-चार श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगा वाट से कम है और उनका लोड 2.5 एमवीए से अधिक है, को औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए ऊर्जा प्रभार में एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रुपये प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया।

कलाकारों को अब 50 हजार रुपये की सहायता

राज्य के अर्थाभावग्रस्त लेखकों, कलाकारों और उनके आश्रितों को अब 25 हजार रुपये के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता और मृत्यु होने पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अहम नियुक्तियां, मनीष कुमार रजिस्ट्रार जनरल, तो मंसूर अहमद रजिस्ट्रार नियुक्त…

विद्यार्थियों के लिए चलेगा स्किलिंग प्रोग्राम

हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के लिए स्किलिंग प्रोग्राम (एसएसपी)चलाया जाएगा। इसमें नेशनल स्टाक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया है।

पीएम आावास के लिए राज्यांश की सहमति

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुल अनुदान राशि 3938.80 करोड़ है, जिसमें अनिवार्य राज्यांश 1450 करोड़ रुपये और अतिरिक्त राज्यांश 538 करोड़, जो कि मकान पूर्ण करने अथवा गृह प्रवेश पर दिया जाएगा, का अनुमोदन किया गया।

त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण में संशोधन

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण संबंधी प्रविधानों में संशोधन किए जाने विभिन्न धाराओं में संशोधन संबंधी जारी अध्यादेश की समयावधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

ये अन्य फैसले

  • वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद सृजित।
  • नवा रायपुर श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त पांच एकड़ भूमि निश्शुल्क आवंटित।
  • द आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर देंगे।
  • आरडीए नवा रायपुर में आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 2017 में होगा संशोधन।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sudan Violence : सूडान में फिर धधकी हिंसा की आग, रातों-रात लगाना पड़ा कर्फ्यू
Next Article गिड़गिड़ाती रही मां, नहीं मानी बात; मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर राव
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
2 months ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG Cabinet Meeting: फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?